Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिवपुरा में 75 हजार लीटर क्षमता के उच्च जलाशय का शिलान्यास

    2 hours ago

    -सुमेरपुर विधानसभा के 13 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

    पाली। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि हर नागरिक को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की मूल प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार 'हर घर जल' के संकल्प के साथ गांव-गांव तक मजबूत पेयजल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए निरंतर काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री कुमावत ने यह बात सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में पेयजल योजना संवर्धन कार्य के तहत 75,000 लीटर क्षमता के उच्च जलाशय (जीएलआर) निर्माण कार्य के भूमि पूजन और विधिवत शिलान्यास समारोह के दौरान कही।

    बजट घोषणा के तहत मिली बड़ी सौगात

    यह परियोजना राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2025-26 का हिस्सा है। इसके अंतर्गत सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए गुड़ा एंदला ऑफ-टेक से सोडावास फिल्टर प्लांट को जोड़ा जा रहा है। इस संवर्धन कार्य से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का स्थाई समाधान होगा।

    13 गांवों की प्यास बुझेगी

    इस पेयजल योजना के विस्तार और नए जलाशय के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। परियोजना के तहत मुख्य रूप से दो क्षेत्रों को कवर किया गया है। इससे पाली क्षेत्र के 11 गांवों में जलापूर्ति सुधरेगी। वहीं, रानी क्षेत्र के 2 गांवों को योजना से जोड़ा गया है।

    ग्रामीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। पानी की बर्बादी रोकने और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक और फिल्टर प्लांट का समन्वय किया जा रहा है।

    इस अवसर पर पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, किसान केसरी भंवर चौधरी, पूर्व उप जिला प्रमुख नवल किशोर रावल, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, सेवानिवृत एडीईओ, पाली रामलाल कुमावत, हेमावास मंडल अध्यक्ष मनोहर सीरवी, हेमावास सरपंच मोहन पटेल, वडेरवास के प्रशासक प्रतिनिधि भरत सिंह राणावत सहित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सेई बांध टनल विस्तार : अब गुजरात नहीं जाएगा पानी
    Next Article
    डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने कुलगुरू प्रो. वर्मा के कार्यों को सराहा पीटीईटी परीक्षा के सफल संचालन से उच्चशिक्षा मंत्री को अवगत कराया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment