Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा और टेक्नोलॉजी के संगम पर केंद्रित कॉलेज का शोर सबमिट का हुआ आयोजन

    2 hours ago

    शिक्षा और टेक्नोलॉजी के संगम पर केंद्रित कॉलेज फॉर श्योर समिट का हुआ सफल आयोजन

     

    30+ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों की भागीदारी, वैश्विक अवसरों, नई पहल और तकनीक आधारित करियर मार्गदर्शन पर रहा फोकस

     

    जयपुर। शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में उभरते नए आयामों के बीच, श्योरपाथ एडटेक द्वारा आयोजित ‘कॉलेज फॉर श्योर’ समिट 2026 जयपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जयपुर के प्रतिष्ठित जयपुर मैरियट होटल में आयोजित इस समिट ने छात्रों और अभिभावकों को एक ऐसा मंच प्रदान किया, जहाँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों, विशेषज्ञों और करियर मार्गदर्शकों से सीधे संवाद संभव हो सका। 30 से अधिक प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों की भागीदारी ने इस आयोजन को व्यापक और प्रभावशाली बनाया।

     

    समिट के दौरान छात्रों को इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट, डिज़ाइन सहित विभिन्न क्षेत्रों के पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों और अभिभावकों से सीधे संवाद करते हुए प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, करियर संभावनाओं और शैक्षणिक उत्कृष्टता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

     

    समिट की एक प्रमुख विशेषता अमेरिका के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डिएगो सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की सक्रिय भागीदारी रही। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विदेशी शिक्षा से जुड़े अवसरों, छात्रवृत्तियों, आवेदन प्रक्रिया और छात्र वीज़ा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। इस वैश्विक उपस्थिति ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया और स्थानीय छात्रों को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय शिक्षा संस्थानों से जुड़ने का अवसर मिला।

     

    कार्यक्रम के दौरान आईआईएम उदयपुर द्वारा एक नए प्रोग्राम का औपचारिक अनावरण भी किया गया, जिसने छात्रों के बीच विशेष उत्साह पैदा किया। आईआईएम उदयपुर के प्रतिनिधि श्री सौरभ गुप्ता ने इस प्रोग्राम की विशेषताओं और इससे मिलने वाले करियर अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी।

     

    समिट की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि एक अभिनव, निःशुल्क एआई-आधारित करियर काउंसलिंग टूल ‘क्लेरियो’ का शुभारंभ रहा। यह टूल विशेष रूप से कक्षा 10, 12 एवं स्नातक के बाद अपने करियर को लेकर स्पष्टता प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए विकसित किया गया है। इस संदर्भ में डॉ. कॉलिन रोज़, डायरेक्टर, सिम्बायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी, पुणे ने पैनल चर्चा के दौरान बताया कि इस प्रकार के तकनीक-आधारित समाधान करियर मार्गदर्शन को अधिक सुलभ और समावेशी बनाते हैं, जिससे हर छात्र को उसकी रुचि, योग्यता और आकांक्षाओं के अनुरूप व्यक्तिगत मार्गदर्शन मिल सके।

     

    समिट का एक प्रमुख आकर्षण पैनल चर्चा रही, जिसका विषय ‘रीडिफाइनिंग एजुकेशन थ्रू टेक्नोलॉजी: ऑपर्च्युनिटीज एंड चैलेंजेज’ रहा। इस सत्र का संचालन श्योरपाथ एडटेक के संस्थापक  कपिल दीक्षित ने किया। पैनल में  सौरभ गुप्ता (आईआईएम उदयपुर),  राहुल गुप्ता (टाइम जयपुर), प्रोफेसर अनिरुद्ध (मुंजाल यूनिवर्सिटी), डॉ. निरज मंके (डीन, बेनेट यूनिवर्सिटी) एवं डॉ. कैल्विन रोज़ (सिम्बायोसिस स्किल यूनिवर्सिटी, पुणे) शामिल रहे। चर्चा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल लर्निंग, उद्योग और शिक्षा के बीच अंतराल तथा भविष्य की कौशल आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पैनलिस्ट्स ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि तकनीक शिक्षा को अधिक सुलभ और व्यक्तिगत बनाने में सक्षम है, हालांकि शिक्षक की मानवीय भूमिका का कोई विकल्प नहीं हो सकता।

     

    कार्यक्रम में काउंसलिंग सत्रों के साथ-साथ क्विज़ प्रतियोगिता और स्पिन-ए-व्हील जैसी इंटरैक्टिव गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसने छात्रों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की और पूरे आयोजन को ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ रोचक भी बनाया।

     

    *‘श्योरपाथ एडटेक’ के बारे में:*

     

    ‘श्योरपाथ एडटेक’ एक अग्रणी शिक्षा परामर्श एवं करियर गाइडिंग संस्था है, जो विद्यार्थियों को उनके एजुकेशनल और प्रोफेशनल लक्ष्य पाने में सहायता करती है। कपिल दीक्षित के नेतृत्व में संस्था द्वारा निरंतर ऐसे आयोजन किए जाते हैं जहाँ छात्र और शैक्षणिक संस्थान एक-दूसरे से प्रभावी रूप से जुड़ सकें। ‘कॉलेज फॉर श्योर’ इसी विज़न का एक सशक्त उदाहरण है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, एकाग्र अध्ययन ही प्रगति का आधार: डॉ. आर.एस. बारेठ
    Next Article
    जागरूकता समारोह का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment