Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    2 weeks ago

    जयपुर। भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती के अवसर पर आज राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा से नमन किया।

    अपने जयपुर स्थित राजकीय आवास पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी।

    इस अवसर पर मदन दिलावर ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए कहा कि डॉक्टर मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे उन्होंने संसद में धारा 370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की थी।

    डॉ मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिए 1953 में बिना परमिट लिए जम्मू कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 23 जून 1953 को जेल में रहस्य में परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई।

    जेल में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मृत्यु ने देश को हिला कर रख दिया और परमिट सिस्टम समाप्त हो गया।उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था "नहीं चलेगा एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान ।"

     दिलावर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया और जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दी गई ।

    आज मोदी के कुशल नेतृत्व में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मस्थली पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है और वहां भाजपा का शासन है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को भारतीय जनता पार्टी लगातार सरकार कर रही है।

    मंत्री दिलावर ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रखर राष्ट्रवादी थे हमें उनके जीवन से राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।

    इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    एडवोकेट्स फॉर ह्यूमैनिटी' ने 5 लाख पेड़ लगाने की मुहिम के लिए 'नोएडा लोक मंच' के साथ MoU साइन किया
    Next Article
    Iran Uses Khamenei's Funeral to Project Defiance as Nation Faces Political and Economic Crossroads

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment