Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुदर्शन सिंह सुरपुरा ने वृक्षारोपण कर सादगी से मनाया जन्मदिन

    1 hour ago

    जयपुर। बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के इस दौर में श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के सचिव सुदर्शन सिंह सुरपुरा ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण कर जीवन के नववर्ष की शुरूआत की। उन्होंने किसी भी तड़क-भड़क वाले आयोजन की जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर भवानी निकेतन परिसर में फलदार और छायादार पौधे रोपे। इस अवसर पर उपस्थित छात्र/छात्राओं, शिक्षाविद् और समाजसेवियों ने बताया कि विकास की अंधी दौड़ में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है, जिससे धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे संकट के समय में हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन, परिजनों की याद में व बच्चों के जन्मदिन व खास मौके पर पौधारोपण कर उसके बड़े होने तक उसकी जिम्मेदारी लेते हुए पर्यावरण को स्वस्थ बनाने में योगदान देना चाहिए।

    इस अवसर पर सुदर्शन सिंह सुरपुरा ने कहा कि आज लगाया गया एक छोटा सा पौधा आने वाली पीढि़यों को शुद्ध हवा, अॉक्सीजन और जीवन देगा, यह प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का सबसे सुंदर तरीका है। हर वर्ष इस पौधे को बढ़ते देखना मुझे एक अलग ही अलौकिक आनंद की अनुभूति कराएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए अपने-अपने जन्मदिन पर अनिवार्य रूप से ’एक पेड़’ लगाने और उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    महंत श्री नरेश पुरी जी महाराज ने संस्कृत विश्वविद्यालय को दी ₹21 लाख की सहायता एवं राशन सामग्री कुलगुरु एवं कुलसचिव के प्रयासों से छात्रावास के विद्यार्थियों के भोजन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम की ओर से विद्यार्थियों के हित में

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment