Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सक्षम संस्था जयपुर द्वारा जयपुर शहर में एक दिवसीय नेत्र जाँच महाशिविर आयोजित होगा

    3 weeks ago

    आगामी 29 मार्च, 2026 (रविवार) को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक एस.एस.जी. पारीक पी.जी. कॉलेज, बनीपार्क, जयपुर में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जाँच महाशिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सक्षम संस्था जयपुर द्वारा वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों के माध्यम से निःशुल्क आँखों का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए संगठन की ओर से लक्ष्य दिया गया है कि एक दिन में लगभग 4000 लोगों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा, जिसमें से आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाई, चश्मा व आँखों का ऑपरेशन करवाया जाएगा। इस हेतु 25 नेत्ररोग विशेषज्ञ एवं 50 ऑप्टोमैट्रिस्ट और 125 कार्यकर्ता अपनी सेवाएँ देंगे। सहयोगी संस्था के रूप में महेश भगवती बलदवा फाउंडेशन, हैदराबाद का विशेष सहयोग रहेगा।

     

    स्क्षम संस्था जयपुर द्वारा पूर्व में बाबा रामदेवजी की पवित्र भूमि रामदेवरा पर 33 दिवसीय नेत्र कुम्भका भव्य आयोजन (अगस्त) किया गया है, इसमें लगभग 1,02,950 लोगों का पंजीयन हुआ, जिसमे लगभग 01 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क नेत्र जाँच, दवाईयां और उत्तम क्वालिटी का चश्मा वितरण किया गया तथा लगभग 6224 लोगों के आँखों के ऑपरेशन हेतु चिन्हीकरण किया गया जिनका विभिन्न अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में ऑपरेशन करवाया जा रहा है

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    रुवा स्वर्ण जयंती समापन समारोह भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली संदेश
    Next Article
    शिक्षा मंत्री ने सपत्निक किया कन्या पूजन, रामनवमी की दी सबको शुभकामनाएं

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment