Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सफलता का मार्ग: इग्नू के विकल्पों का सही चुनाव और व्यवस्थित अध्ययन ही उन्नति की कुंजी

    2 hours ago

    इग्नू इंडक्शन मीटिंग संपन्न: 

    जयपुर।बनी पार्क स्थित एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के इग्नू अध्ययन केंद्र (एनएससी 23198) पर बुधवार को नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए एक वृहद इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस सत्र में विशेषज्ञों ने दूरस्थ शिक्षा की बारीकियों और शैक्षणिक सफलता के रणनीतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

    सटीक जानकारी और सही चयन से मिलेगी सफलता: राममूर्ति

    असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर डॉ. राममूर्ति मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इग्नू में पढ़ाई के अनगिनत विकल्प मौजूद हैं, लेकिन सफलता तभी संभव है जब विद्यार्थी सही जानकारी के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने विस्तार से समझाते हुए कहा कि विद्यार्थी केवल परीक्षा के समय न पढ़कर नियमित रूप से सामग्री का अवलोकन करें। असाइनमेंट केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि सीखने का आधार हैं। इन्हें स्वयं तैयार करने से विषय पर पकड़ मजबूत होती है। इग्नू की वेबसाइट पर उपलब्ध 'ई-ज्ञानकोष' और पुराने प्रश्न पत्रों का विश्लेषण सफलता के प्रतिशत को बढ़ा सकता है। उन्होंने समय पर असाइनमेंट जमा करने को अकादमिक अनुशासन का हिस्सा बताया।

     

    कौशल विकास ही करियर का एकमात्र विकल्प: डॉ. 

    ममता भाटिया

    मुख्य अतिथि और सीनियर रीजनल डायरेक्टर डॉ. 

    ममता भाटिया ने सफलता के मंत्र साझा करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि इग्नू के रोजगारपरक कोर्सेज कामकाजी पेशेवरों के लिए अपनी स्किल्स अपग्रेड करने का बेहतरीन माध्यम हैं।जो विद्यार्थी नियमित कोर्सेज के साथ इग्नू से जुड़ रहे हैं, वे बाजार की मांग के अनुरूप खुद को तैयार कर रहे हैं।

     शिक्षा और तकनीक का समन्वय जरूरी:डॉ. 

     प्रमिला दुबे

    कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रमिला दुबे ने आधुनिक दौर में तकनीक की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थियों को परंपरागत पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल संसाधनों के उपयोग में भी कुशल होना चाहिए। कॉलेज में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं और शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि अध्ययन केंद्र विद्यार्थियों की हर जिज्ञासा के समाधान के लिए सदैव तत्पर है।

    कार्यक्रम के दौरान डॉ. रामभजन कुमावत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को इग्नू की प्रशासनिक प्रक्रियाओं से परिचित कराया। 

    इस मीटिंग में बड़ी संख्या में विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सत्र के अंत में विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया, जिससे उन्हें अपने पाठ्यक्रम की संरचना और भविष्य की संभावनाओं को समझने में मदद मिली। अंत में संस्थान द्वारा सभी वक्ताओं और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दहेज मुक्त विवाह: समाज की कुरीतियों पर प्रहार, मात्र 1 रुपये में संपन्न हुई शादी
    Next Article
    सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, एकाग्र अध्ययन ही प्रगति का आधार: डॉ. आर.एस. बारेठ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment