Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय गेट पर एबीवीपी का जैसलमेर के कोतवाली थाना अधिकारी को निलंबन करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन

    1 hour ago

    राष्ट्र विरोधी विचार रखने वाले थाना अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए

    शुभेन्द्र सिंह निर्वाण ( प्रदेश मंत्री जयपुर प्रांत)

    जयपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा जैसलमेर के कोतवाला थाना अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में तिरंगा रैली की परमिशन लेने गए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को परमिशन न देकर उनके साथ अभद्रता का व्यवहार किया गया।तथा उनका डिटेल करके थाने में बिठाया गया।

    राजस्थान वह प्रदेश है जिसमें सबसे ज्यादा वीर और वीरांगनय पैदा हुए हैं। सेना में सर्वाधिक सेवा देने वाले युवा राजस्थान प्रदेश से आते हैं। सेना के हौसला अफजाई और मनोबल को बढ़ाने के लिए कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में संपूर्ण जोधपुर प्रांत में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। लेकिन जैसलमेर के कोतवाला थाने इलाके के थाना अधिकारी ने तिरंगा रैली की परमिशन नहीं तथा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा परमिशन लेने गए कार्यकर्ताओं को डिटेल कर लिया गया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर 365 दिन देश हित के काम करते हैं। जब कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा गया तो वहां के कार्यकर्ताओं द्वारा थाने का घेराव किया गया तथा ऐसा कृत्य करने वाले थाना अधिकारी को सस्पेंड करने की मांग रखी गई। मांग पूरी नहीं होने के कारण थाने का घेराव जारी रखा गया।

     

    पिछले तीन दिनों से दो कार्यकर्ता अनशन पर भी बैठे हुए हैं लेकिन सरकार और परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच सहमति नहीं बनी है परिषद के कार्यकर्ताओं का मानना है ऐसा करते करने वाले थाना अधिकारी को निलंबित किया जाए।

    प्रदेश मंत्री शुभेन्द्र सिंह निर्वाण ने बताया की उसी मांग को लेकर आज राजस्थान विश्वविद्यालय में सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।जिसके बाद एडिशनल डीसीपी से मिलकर हमारी मांग सरकार तक पहुंचाई गई।यदि सकारात्मक निर्णय सरकार विद्यार्थियों के हित में नहीं लेती है,तो विद्यार्थी परिषद यह आंदोलन और उग्र करेगी।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ऑनलाइन कोर्सेज के लिए कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में लर्नर सपोर्ट सेंटर की स्थापना करने के लिये दिनांक 30 जुलाई को एमओयू पर हस्ताक्षर किये
    Next Article
    कैबिनेट मंत्री कुमावत ने ली समीक्षा बैठक, लाभार्थियों को बांटे पट्टे और चेक

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment