Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कर्मचारी नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ से की भेंट, शिक्षा मंत्री का नकारात्मक रवाया

    1 hour ago

    शिक्षा मंत्री की तानाशाहीपूर्ण कार्य पद्धति को लेकर की शिकायत

    जयपुर / राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा एवं अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रमुख महेंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की नकारात्मक कार्यपध्दति,तानाशाहीपूर्ण रवैये और शिक्षकों पर दर्ज करवाए गए मुक़दमे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से भेंट की। संगठन ने ग्रीष्मावकाश कटौती को वापस लेने सहित शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी में प्रजातांत्रिक तरीके से शांतिपूर्वक विशाल शिक्षक रैली का आयोजन किया था,जिसको लेकर शिक्षा मंत्री द्वारा पुलिस पर दबाव डालते हुए सवाईमाधोपुर जिले की भाजपा कार्यकर्ता नारंगी मीणा के मार्फ़त थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ को शिक्षा मंत्री की हठधर्मिता,तानाशाही व नकारात्मक रवैये की वजह से राज्य में शिक्षा, शिक्षार्थियों व शिक्षकों को हो रहे नुकसान से भी अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने एवं शिक्षा मंत्री की कार्य पद्धति में सुधार को लेकर आवश्यक कार्यवाही किए जाने की मांग की। संगठन के प्रतिनिधिमंडल में महेंद्र सिंह, सियाराम शर्मा, मुकेश कुमार मीणा, विनोद कुमार मीणा, अमित मीणा आदि पदाधिकारी शामिल थे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कर्मचारी नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ से की भेंट
    Next Article
    संघ की शताब्दी यात्रा संगठन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की साधना की यात्रा : डॉ. रमेश अग्रवाल

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment