Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, पर्यटन विकास के विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

    2 hours ago

    नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) के प्रतिनिधिमंडल ने आज कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव भुवनेश कुमार 

    से शिष्टाचार मुलाकात कर राजस्थान के पर्यटन उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

     

    प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने किया। इस दौरान गजराज सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह जोधा तथा फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष तरुण कुमार बंसल भी उपस्थित रहे। बैठक में जोधपुर–मारवाड़ क्षेत्र की प्रमुख ट्रैवल एवं होटल संस्थाओं — जोधपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन तथा ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन, जोधपुर — के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

     

    बैठक के दौरान पर्यटन उद्योग के समग्र विकास और व्यवसाय संचालन को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने से जुड़े कई अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने होटल वर्गीकरण मानदंडों को व्यावहारिक और उद्योग हितैषी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने, विदेशी पर्यटकों के लिए वैट रिफंड व्यवस्था लागू करने, वीज़ा नियमों को अधिक सरल बनाने तथा भूमि रूपांतरण से संबंधित जटिल प्रक्रियाओं में सुधार की मांग भी रखी गई।

     

    प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राजस्थान देश और दुनिया के पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य है, जहां विरासत, संस्कृति, लोककला, हस्तशिल्प, रेगिस्तानी जीवनशैली और ऐतिहासिक धरोहरों का अनूठा संगम देखने को मिलता है। ऐसे में यदि पर्यटन उद्योग से जुड़ी नीतियों में आवश्यक सुधार किए जाएं तो राज्य में पर्यटन गतिविधियों को और अधिक गति मिल सकती है, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

     

    इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री को आगामी “राजस्थान डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट” जयपुर तथा “मारवाड़ ट्रैवल मार्ट” जोधपुर में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण भी दिया। सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले इन आयोजनों का उद्देश्य राजस्थान के पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है।

     

    प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इन आयोजनों के माध्यम से अनुभवात्मक पर्यटन, साहसिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत पर्यटन तथा हस्तशिल्प आधारित पर्यटन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। विशेषकर थार मरुस्थल क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

     

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से सुनते हुए पर्यटन उद्योग के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    दो जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में सहयोग, समाजसेवा का अदभुद, अनुठा एवं सराहनीय कार्य
    Next Article
    “राजस्थान विश्वविद्यालय का अहम फैसला : प्रो. नुपूर माथुर को मिली महारानी कॉलेज की कमान”

    Related देश Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment