Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डॉ राधाकृष्णन की मूर्ति को फूल मालाओं से सुसज्जित करके माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया

    6 days ago

    जयपुर। राष्ट्रीय एवं राज्यस्तर पर सम्मानित पुरस्कृत शिक्षकों ने शिक्षक दिवस पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के बैनर तले जे. एल. एन मार्ग स्थित डॉ एस .राधाकृष्णन शिक्षा संकुल परिसर में स्थापित डॉ राधाकृष्णन की मूर्ति को फूल मालाओं से सुसज्जित करके माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया और डाॅ राधाकृष्णन की 138 वें जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपुर लोकसभा सांसद मंजू शर्मा ने मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन करके माल्यार्पण किया। अपने उद्बोधन में सांसद ने कहा कि बच्चों और युवाओं की सोच में आ रहे परिवर्तन को समझते हुए उनको सही दिशा देने की अपील की। नई तकनीक के चलन होने पर भी शिक्षक का महत्व घटा नहीं है। इस अवसर पर सांसद मंजू शर्मा ने पुरस्कृत शिक्षकों को सम्मान की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई तथा विद्यालयों को हराभरा रखने और प्लास्टिक मुक्त करने की अपील भी की। पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि विशिष्ट अतिथि स्कूल शिक्षा विभाग के विशेषाधिकारी एवं सलाहकार बी. के. गुप्ता तथा स्कूल शिक्षा जयपुर संभाग की संयुक्त निदेशक मंजू शर्मा थीं। फोरम अध्यक्ष निर्मल ग्रोवर, उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, जिला जयपुर फोरम जिला अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, फोरम सलाहकार डॉ. के. के. चोटिया तथा मुरारी लाल राव और संगठन सचिव महेश बाबू शर्मा महिला सचिव मधु कुल्हार व अंजना वर्मा सहित पचास से अधिक पुरस्कृत शिक्षक उपस्थित थे ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    फ्लोरल फिएस्टा” थीम पर शिक्षक दिवस का आयोजन
    Next Article
    Delhi Building Collapse: Seven Dead, 12 Rescued as Rescue Operations Continue in Satya Niketan

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment