Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी गर्ल्स कॉलेज में प्लेनरी टॉक का आयोजन, वैज्ञानिक शोध और नवाचार पर हुआ विशेष संवाद

    1 hour ago

    जयपुर । बियानी गर्ल्स कॉलेज में साइंस विभाग द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए एक “प्लेनरी टॉक” का आयोजन किया गया।

     

    कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रोफेसर राकेश त्यागी मॉलिक्यूलर मेडिसिन में रिसर्चर एवं इनोवेशन विशेषज्ञ, प्रोफेसर पी.सी. माली, हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी, आयोजक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल , डॉ. शिल्पा भार्गव ने दीप प्रज्वलन कर किया। 

     

    प्रोफेसर पी.सी. माली ने स्वागत भाषण में प्रो. राकेश के त्यागी के 37 वर्षों के शोध, 22 वर्षों के शिक्षण अनुभव, उनके प्रमुख रिसर्च कार्यों, पुरस्कारों व प्रकाशित शोध पत्रों का संक्षिप्त उल्लेख करते हुए उन्हें विज्ञान एवं शिक्षा क्षेत्र का प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।

     

    इसके पश्चात प्रोफेसर राकेश के त्यागी ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रीन फ्लोरोसेंट प्रोटीन (GFP) के इतिहास, उत्पत्ति एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आधुनिक जैविक शोध में एक क्रांतिकारी एवं आधारभूत उपकरण बन चुका है। साथ ही, जीएफपी से जुड़े महत्वपूर्ण शोध कार्यों एवं उसके व्यावहारिक उपयोगों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया।

     

    डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया तथा नई तकनीकों को अपनाने के लिए विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किए।

     

    यह सेशन अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने विद्यार्थियों को रिसर्च और साइंटिफिक इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    Congress के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Pilot, Kharge जाएंगे Karnataka ? | Yugcharan
    Next Article
    राजस्थान को "अष्टम पोषण पखवाड़ा" में देश में फिर से मिला प्रथम स्थान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment