Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अजमेर में RTLA की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: पुस्तकालयों के विकास और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा

    1 hour ago

    अजमेर: राजस्थान टेक्निकल लाइब्रेरी एसोसिएशन (RTLA) का एक महत्वपूर्ण परिषद संवाद एवं मिलन समारोह आज अजमेर के मित्र नगर , अजमेर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के पुस्तकालयों की वर्तमान स्थिति, उनके आधुनिकीकरण और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि RTLA के संरक्षक डॉ. राजकुमार भाकर रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पुस्तकालयों को ज्ञान का केंद्र बताते हुए उनके व्यवस्थित विकास और डिजिटल युग के अनुरूप बदलाव पर जोर दिया।

    समारोह की अध्यक्षता करते हुए RTLA की अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा कल्ला ने कहा कि पुस्तकालय अध्यक्षों का संगठित होना समय की मांग है। उन्होंने राज्य में पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण और पुस्तकालयाध्यक्षों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

    कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. कमर अब्बास ने बैठक की रूपरेखा प्रस्तुत की और आगामी समय में आयोजित होने वाले विभिन्न सम्मेलनों के प्रस्तावों पर चर्चा की। इस दौरान प्रतिभागियों ने राज्य में पुस्तकालय सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और आधुनिकीकरण की चुनौतियों पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

    इस अवसर पर RTLA की महासचिव डॉ त्रिवेणी शर्मा ने मंच संचालन किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती सोभाग्यावती गुप्ता, डॉ. ओमप्रकाश वैष्णव, श्रीमती उमावती, महेश सहित एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने एकमत होकर भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पीटीईटी परीक्षा 2026 - जयपुर में कमांड सेंटर बना

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment