Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    15 साल की दीर्घावधि के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय की सीनेट की वार्षिक बैठक सम्पन्न

    3 weeks ago

    15 साल की दीर्घावधि के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय की सीनेट की वार्षिक बैठक सम्पन्न

     

    सीनेट की वार्षिक बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

     

    वर्ष 2024 एवं 2025 की विभिन्न परीक्षाओं की 2,71,323 उपाधियां, पीएच.डी. की 300 उपाधियां तथा डी.लिट्. की एक उपाधि का अनुमोदन पारित

     

    वार्षिक बजट और शैक्षणिक सुधारों पर लगी मुहर

     

    कुलपति ने सीनेट को महाराजा एवं महारानी महाविद्यालय की भूमि के त्रुटिपूर्ण नामांतरण के सुधार हेतु त्वरित कार्यवाही के बारे में कराया अवगत

     

    राज्य सरकार द्वारा 25 प्रतिशत अनुदान राशि की कटौती के निर्णय को वापस लेने एवं SC/ST/OBC/Women वर्ग के विद्यार्थियों को शुल्क में दी जा रही रियायत के राज्य सरकार द्वारा पुनर्भरण की कार्यवाही के संबंध में दी जानकारी

     

    जयपुर, 

    राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति सचिवालय स्थित सीनेट हॉल में आज विश्वविद्यालय की सर्वोच्च नीति-निर्धारक संस्था सीनेट की महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक आयोजित की गई। कुलपति महोदया की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, वित्तीय और शैक्षणिक विकास से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।

     

    राजस्थान विश्वविद्यालय अधिनियम, 1946 (University of Rajasthan Act, 1946) के तहत गठित सीनेट में माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति, कुलपति, प्रति-कुलपति, समस्त भूतपूर्व कुलपति, राज्यवित्त पोषित विश्वविद्यालयों के कुलपति, माननीय शिक्षा मंत्री, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष, आयुक्त-काॅलेज आयुक्तालय, निदेशक-प्राथमिक एवं सेकेंडरी एजुकेशन, निदेशक-तकनीकी शिक्षा, समस्त सिंडीकेट सदस्य, आचार्य एवं सह आचार्य, समस्त विभागाध्यक्ष, कुलसचिव, समस्त संकाय अधिष्ठाता, राज्य सरकार द्वारा नामित शिक्षक, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नामित विधायक, अकादमिक परिषद द्वारा नामित सदस्य आदि सदस्य होते हैं।

     

    सीनेट की बैठक वर्ष में एक बार आयोजित किया जाना आवश्यक है। अधिनियम की धारा 20 के अनुसार सीनेट द्वारा—

     

    परिनियम (Statutes) बनाना, संशोधन करना या निरस्त करना

     

    अध्यादेश (Ordinances) पर विचार करना

     

    वार्षिक रिपोर्ट, वार्षिक खातों एवं वित्तीय अनुमानों पर विचार कर प्रस्ताव पारित करना

    जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं।

     

     

    विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से पूर्व सीनेट की बैठक में सभी परीक्षाओं के परिणाम एवं शोध उपाधियों का अनुमोदन आवश्यक होता है। उल्लेखनीय है कि पिछली वार्षिक बैठक 25 अक्टूबर 2010 को आयोजित हुई थी। कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने बताया कि 15 वर्षों के बाद यह बैठक आयोजित की गई है।

     

    प्रमुख निर्णय:

     

    अकादमिक परिषद के निर्णयों का अनुमोदन:

    NASSCOM, RKCL, NIA, IIHMR आदि संस्थाओं से किए गए एमओयू, पाठ्यक्रमों एवं बजट का अनुमोदन।

     

    वित्तीय बजट का अनुमोदन:

    आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पारित किया गया। शोध एवं आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता दी गई।

     

    परिनियम एवं अध्यादेश:

    कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं छात्रहितैषी बनाने हेतु संशोधन पर विचार।

     

    35वां दीक्षांत समारोह:

    25 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित समारोह हेतु 2,71,323 उपाधियों, 300 पीएच.डी. एवं 1 डी.लिट्. को अनुमोदन।

     

    NEP-2020 का क्रियान्वयन:

    क्रेडिट फ्रेमवर्क एवं सेमेस्टर सिस्टम की प्रगति पर संतोष व्यक्त।

     

    ऑडिट रिपोर्ट:

    लंबित ऑडिट रिपोर्टों के निस्तारण हेतु निर्देश जारी।

     

    भूमि नामांतरण मुद्दा:

    महाराजा एवं महारानी महाविद्यालय की भूमि के गलत नामांतरण को सुधारने हेतु प्रशासनिक कार्यवाही जारी।

     

    अनुदान कटौती:

    राज्य सरकार द्वारा 25% अनुदान कटौती के निर्णय को वापस लेने हेतु प्रयासों की जानकारी दी गई।

     

    छात्र शुल्क रियायत:

    SC/ST/OBC/Women वर्ग के विद्यार्थियों को दी जा रही शुल्क रियायत के पुनर्भरण हेतु राज्य सरकार से कार्यवाही जारी।

     

    इस अवसर पर कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा ने कहा:

    "राजस्थान विश्वविद्यालय अपने गौरवशाली इतिहास और नवाचार के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारा मुख्य लक्ष्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और वित्तीय अनुशासन बनाए रखना है।"

     

    बैठक में राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा के कुलपति सहित सीनेट सदस्य एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता उपस्थित रहे। अंत में कुलपति ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित
    Next Article
    BIg News : एक FIR और लेटर ने Maharashtra की राजनीति को हिला दिया ! | Yugcharan

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment