Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विचारित सूची के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू

    1 hour ago

    उच्च प्राथमिक अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) भर्ती-2025

    9 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया, निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होने की अपील

    जयपुर। संस्कृत शिक्षा आयुक्त श्रीमती प्रियंका जोधावत ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के विषय अंग्रेजी, हिन्दी एवं गणित-विज्ञान की विचारित सूची में चयनित अभ्यर्थियों का पात्रता परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से 9 सितंबर, 2026 तक किया जाएगा।

    जोधावत ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, गांधी सर्किल के पास, महात्मा गांधी रोड, गांधी नगर, जयपुर में निर्धारित कार्यक्रमानुसार संपन्न होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेज तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा।

    संस्कृत शिक्षा आयुक्त ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम, आवश्यक प्रारूप एवं अन्य विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट (https://education.rajasthan.gov.in/sanskrit/#/home/dptHome) पर उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित कार्यक्रम का अवलोकन कर समय पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में बढ़ेगा उन्नत नस्ल की बकरियों का दुग्ध उत्पादन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment