Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि का सफल आयोजन

    1 hour ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के नेचर क्लब की ओर से रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण से परिपूर्ण “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कलात्मक कौशल के साथ-साथ अपशिष्ट न्यूनीकरण, पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना था। गतिविधि में महाविद्यालय की 48 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और घरों से लाई गई अनुपयोगी सामग्री से शानदार सजावटी व उपयोगी वस्तुएँ बनाईं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए दैनिक जीवन में 3 आर (रिड्यूस, रियूज एवं रिसाईकल) के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. नीतू माथुर, सह-आचार्य, व्यावसायिक प्रशासन विभाग एवं डॉ. आरती मिश्रा, सह-आचार्य, रसायन विभाग रहीं। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित एवं उनकी प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए प्रथम पुरस्कार बी.एससी. सेमेस्टर-प्रथम की छात्रा चेतरा यादव, द्वितीय पुरस्कार बी.एससी. सेमेस्टर-पंचम की छात्रा हर्षिता, तथा तृतीय पुरस्कार बी.एससी. सेमेस्टर-तृतीय की छात्रा शाइली मिश्रा को प्रदान किया गया। सांत्वना पुरस्कार बी.एससी. सेमेस्टर-प्रथम की छात्राओं समीक्षा एवं रिद्धिमा को प्रदान किए गए। सभी विजेताओं को उनकी रचनात्मकता एवं अपशिष्ट पदार्थों के अभिनव उपयोग के लिए पुरस्कारों के साथ प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए. 

    Click here to Read More
    Previous Article
    एंकरिंग वर्कशाॅप में छात्राओं ने सीखे प्रभावी प्रस्तुति और मंच संचालन के गुर

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment