Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    थार मरुस्थल में बदलती पारिस्थितिकी से घट रही चमगादड़ों की संख्या: विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्थान विश्वविद्यालय में विशेष व्याख्यान आयोजित

    1 hour ago

    • मुख्य वक्ता विशेषज्ञ: प्रोफेसर (डॉ.) अशोक कुमार पुरोहित, पूर्व संकायाध्यक्ष, सिंडिकेट सदस्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, प्राणिशास्त्र विभाग, जे.एन.वी. व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर

    • व्याख्यान का विषय: थार मरुस्थल में पारिस्थितिक-परिवर्तन का चमगादड़ विविधता पर प्रभाव (Impact of Eco-Transformation on Chiropteran (Bats) Diversity in Thar Desert)

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के प्राणिशास्त्र विभाग और जर्नल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एल. एस. रामास्वामी हॉल में एक विशेष अकादमिक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पी. सी. माली ने उपस्थित जनसमूह एवं मुख्य वक्ता का स्वागत किया और अनुसंधान व अकादमिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इसके पश्चात मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जे.एन.वी. व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के पूर्व विज्ञान संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अशोक कुमार पुरोहित ने "थार मरुस्थल में पारिस्थितिक-परिवर्तन का चमगादड़ विविधता पर प्रभाव" विषय पर अपना व्याख्यान दिया। वरिष्ठ प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर पुरोहित ने अपने मरुस्थलीय जीवों से जुड़े व्यापक शोध निष्कर्षों को साझा किया। उन्होंने बताया कि जहां तीव्र मरुस्थलीय रूपांतरण के कारण जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर में चमगादड़ों की विविधता दिन-ब-दिन घट रही है, वहीं इसके विपरीत बाड़मेर में चमगादड़ों की जैव विविधता में वृद्धि दर्ज की जा रही है। सत्र के समापन पर जर्नल क्लब के संयोजक डॉ. नरेश कुमार निर्मल ने उपस्थित समस्त गणमान्य अतिथियों एवं संकाय सदस्यों के प्रति औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया। अकादमिक सत्र की समाप्ति के पश्चात, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के संकल्प को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य अतिथि वक्ता द्वारा संकाय सदस्यों के साथ मिलकर विभागीय उद्यान में एक प्रतीकात्मक वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्व पर्यावरण दिवस पर कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय द्वारा ग्राम सभाओं में वृक्षारोपण एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment