Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुबोध महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज : शोध और नवाचारो पर हुई गहन चर्चा

    3 days ago

    एस.एस. जैन सुबोध पी. जी. महिला महाविद्यालय रामबाग जयपुर में आयोजित हो रही दो दिवसीय इन्टरनेशनल मल्टीडिसिप्लिनिरी कॉन्फ्रेंस "इनोवेशन एंड ट्रांसफार्मेशन इन इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज, रिसर्च एंड सस्टेनबल डॉवलपमेंट "में प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि नरेश कुमार गोयल कमिशनर चिकित्सा शिक्षा विभाग , राजस्थान सरकार विशिष्ट अथिति मंडल में प्रोफ़ नीलिमा गुप्ता, प्रोफ. संजीव भनावत एवं श्रीमाति नवरेखा उपनिदेशक रोजगार विभाग के साथ ही विक्रम पुरुषार्थी, प्रोफ़. रामावतार शर्मा, मुख्य कुलानुशाशक राजस्थान विश्वविद्यालय, प्रोफ़ पीसी माली आदि सम्मानित अतिथि गण उपस्थित रहे!

    इस अवसर पर महाविद्यालय के संयोजक डॉ राकेश हीरावत ने अपने उद्बोधन में इस तरह के आयोजनो को प्रबुद्ध वर्ग में नवप्रवर्तन के सृजन का माध्यम बताया!कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिन आयोजित हुए दो तकनीकी सत्रों में प्रथम सत्र में विज्ञान एवं तकनीकी संबंधित अर्न्तविषयक दृष्टिकोणों पर परिचर्चा की गई जिसमें लगभग 25 प्रतिभागियों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किये गये।प्रथम तकनीकी सत्र में प्रो. रामावतार शर्मा एवं प्रो. पीसी माली ने अध्यक्षता की एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफ. राजकुमार जोशी एम एन आई टी जयपुर एवं डॉ छगन लाल देहली यूनिवर्सिटी रहे उन्होंने एक सुर में तकनीकी को सतत विकास का सशक्त माध्यम बताया l

     

    द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रों.नवीन माथुर एवं सी ए विकास यादव की एवं मुख्य वक्ता अखिलेश त्रिवेदी टेक फाॅर्स सर्विसेज ऑस्ट्रेलिया एवं डॉ राजेश कोठारी रहे l वाणिज्य एवं प्रबंधन को समर्पित इस सत्र में लगभग 15 प्रतिभागियों द्वारा शोध पत्र प्रस्तुत किये गये तथा इन सत्रों के समानान्तर आई एस सी बी द्वारा प्रायोजित पोस्टर सत्र में विभिन्न श्रेणीयों में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया इस सत्र के निर्णायक मंडल में प्रोफ़ सुजाता माथुर एवं डॉ के के झाँकल एवं घनश्याम कच्छवाह राजस्थान विश्व विधालय रहे 

     

    कॉन्फ्रेंस की चेयरपर्सन एवं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ स्वाति जैन ने आगन्तुक सभी वक्ताओं को उनके उत्कृष्ट शोधपत्र प्रस्तुतीकरण के लिये सराहना की दी एवं समस्त प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया संयोजीका डॉ. रुचिका शर्मा, साहसन्योजीका डॉ. रेखा जैन नें सभी आगँतुको का स्वागत कर प्रथम दिवस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला

    Click here to Read More
    Previous Article
    रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया आर्थिक सर्वेक्षण ने बताई बड़ी वजह
    Next Article
    जाति-पांति के बंधन टूटेंगे, समरसता का शंखनाद

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment