Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जाति-पांति के बंधन टूटेंगे, समरसता का शंखनाद

    3 days ago

    1 फरवरी से मालवीय नगर क्षेत्र में 10 विराट हिंदू सम्मेलन

    जयपुर,मालवीय नगर।

    “जाति-पांति के बंधन टूटें, समरसता से हिंदू जुड़ें” के पावन संकल्प के साथ मालवीय नगर क्षेत्र में विराट हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला का शंखनाद होने जा रहा है। इस महाअभियान का शुभारंभ 30 जनवरी को मॉडल टाउन से निकलने वाली विशाल वाहन रैली के साथ होगा।

     

    इसके पश्चात 1 फरवरी से 22 फरवरी के मध्य मालवीय नगर क्षेत्र की 10 विभिन्न बस्तियों में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। समाज जागरण एवं व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सभी स्थलों पर विधिवत सकल हिन्दू समाज आयोजन समितियों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यालय उद्घाटन, भूमि पूजन एवं ध्वज स्तंभ स्थापना जैसे कार्य पूर्णता की ओर हैं।

     

    वर्तमान में हिंदू समाज में इस अभियान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। टोलियों द्वारा घर-घर जाकर पीले चावल का वितरण, संपर्क अभियान एवं प्रभात फेरियों के माध्यम से जन-जन को सम्मेलनों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

     

    इन सम्मेलनों के दौरान कलश यात्रा, भव्य शोभा यात्रा, भगवा पताका वितरण के साथ-साथ झांकियों, नाटक, नृत्य एवं गीतों की प्रस्तुतियाँ होंगी। कार्यक्रमों में उपस्थित संत-महात्माओं एवं विद्वज्जनों के ओजस्वी प्रवचनों के माध्यम से धर्म, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त आधार मिलेगा।

     

    इस विराट आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त उच्च-नीच के भेदभाव को समाप्त कर हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है। समाज के हर वर्ग से मिल रहे सहयोग और सक्रिय सहभागिता ने इन आयोजनों को एक विराट जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुबोध महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज : शोध और नवाचारो पर हुई गहन चर्चा
    Next Article
    भारतीय भाषाओं के माध्यम से शास्त्रीय ज्ञान को आधुनिक विज्ञान से जोड़ना ही भारतीय ज्ञान परम्परा का मूल उद्देश्य

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment