Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

    3 months ago

    बालोतरा। जिले प्रभारी मंत्री व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार को जिले के दौरे पर रहे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री कुमावत ने अधिकारियों को स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेल कोर्ट यथा- कबडडी, टेनिस, बास्केटबाल, फुटबाल व क्रिकेट मैदान खेल मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने प्रभारी मंत्री को बताया कि स्टेडियम में रोजगार की दृष्टि से चौपाटियों का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं तलाशी जा सकें। इस पर प्रभारी मंत्री ने चौपाटी में सरस बूथ खोलने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर पचपदरा विधायक अरूण कुमार चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत कुमार मोदी, जिला उपाध्यक्ष खेताराम, जिला प्रवक्ता हितेश पटेल, भाजपा कार्यालय मंत्री शंकर भाटी, जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान, एसडीएम अशोक बिशनोई आदि भी मौजूद रहे।

    झाड़ू वालों को स्वनिधि योजना के बारे में बताया  

    स्टेडियम निरीक्षण के पश्चात प्रभारी मंत्री कुमावत बाहर निकले तो उन्होंने कड़ाके की ठंड में झाड़ू बना रहे लोगों से संवाद किया। उन्होंने स्वनिधि योजना से लाभ के बारे में भी पूछा। कुमावत ने कहा कि यह योजना गरीबों को सबल बनाने वाली है। जो लोग बचे हुए हैं उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। यह योजना गरीबों को फिर से अपने पैर पर खड़े करने की है। इस योजना का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स को एक वर्ष की अवधि के लिए 10,000 रुपये तक के बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि वे आसपास के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी क्षेत्रों में अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें। प्रभारी मंत्री ने जिला कलेक्टर को इस योजना के लिए पात्र लोगों का चयन कर उनकी मदद करने के निर्देश दिए। 

    स्वामी विवेकानन्द को किया नमन 

    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने बालोतरा प्रवास के दौरान भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने इस दौरान स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है तथा हमारे युवा, देश और प्रदेश के कर्णधार हैं। युवाओं की ऊर्जा एवं शक्ति से ही विकसित भारत व विकसित राजस्थान के सपने को साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने तथा उनके सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है। हमारी प्राथमिकता है कि बजट युवा केन्द्रित बने, जिससे राज्य के विकास को गति मिले और मजबूत राजस्थान का निर्माण हो सके।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने सुनी जनता की राय, समस्या समाधान के लिए दिए निर्देश
    Next Article
    आमजन की अपेक्षाओं और ज़मीनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट होगा तैयार - कुमावत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment