Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने सुनी जनता की राय, समस्या समाधान के लिए दिए निर्देश

    3 months ago

    -बजट पूर्व संवाद और रात्रि चौपाल में पहुंचे 

    बालोतरा | जिले के प्रभारी मंत्री व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने रविवार रात को बालोतरा जिले की पंचायत समिति कल्याणपुर की ग्राम पंचायत पटाऊ खुर्द में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम और रात्रि चौपाल में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद कर उनकी राय जानी। कार्यक्रम में पचपदरा विधायक अरूण चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कालूड़ी व खेताराम प्रजापत, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पूराम बिश्नोई, संगठन अध्यक्ष बालोतरा धमेंद्र दवे, कल्याणपुर भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष पुनचंद बिश्नोई, पटाऊ खुर्द के बूथ अध्यक्ष भोपाल सिंह पंवार, कुड़ी सरपंच मानाराम पालीवाल, पटाऊ खुर्द सरपंच प्रेमी बिश्नोई, जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, एडीएम बालोतरा भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, एसडीएम अशोक बिश्नोई भी उपस्थित थे। सर्वप्रथम आयोजकों ने अतिथियों का माला, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

    संवाद सत्र के दौरान मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्रामीणों और किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट को जनता की भावनाओं के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक जिले में बजट पूर्व संवाद आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य पूर्व बजट घोषणाओं की समीक्षा और आगामी बजट के लिए आमजन से सुझाव प्राप्त करना है। मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विकसित भारत ग्राम कार्यक्रम के तहत ग्रामीण श्रमिकों को मनरेगा में अब 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा। प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा में पारित नई योजनाओं से ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रात्रि चौपाल के माध्यम से किसानों और आमजन की समस्याओं को विस्तार से सुना गया। मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस बजट पूर्व चर्चा का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समस्याओं और सुझावों को सरकार की कार्ययोजना में शामिल करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के आला अधिकारी तथा कई जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यपाल बागडे ने 'नो योर आर्मी–2026' प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जवानों के जज़्बे को किया सलाम
    Next Article
    प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment