Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

    1 hour ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अंतर्गत आपदा प्रबंधन, मासिक धर्म स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं नशा मुक्ति से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।

    अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के संदर्भ में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल पुरी ने स्वयंसेविकाओं को भूकंप, चक्रवात, तूफान एवं सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महाराष्ट्र में जल संकट का उदाहरण देते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा सुझाए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए आपदा से पूर्व तैयारी, समय पर चेतावनी तथा सुरक्षा उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयुर्वेदिक चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं अशैक्षणिक कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जाँच करवाई। शिविर के माध्यम से मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति पर आयोजित व्याख्यान में सुश्री जैनिस हाशमी ने स्वयंसेविकाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सभी गतिविधियों की सराहना करते हुए स्वयंसेविकाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने, आयुर्वेद से जुड़ने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। यह शिविर स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आंचल पुरी, डॉ. विजय लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. हर्षा शर्मा, चारूल शर्मा, डॉ. मंजरी भारद्वाज एवं डॉ. दीप्ति चौहान की सक्रिय भूमिका रही।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सनस्टार स्कूल का 21वाँ वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न
    Next Article
    कला, कल्पना और रचनात्मकता के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला नया आयाम

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment