Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सनस्टार स्कूल का 21वाँ वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्य रूप से संपन्न

    1 hour ago

    जयपुर। सनस्टार स्कूल द्वारा बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित 21वें वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अत्यंत भव्य, रंगारंग एवं यादगार रहा। समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाट्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सर्वांगीण प्रगति, खेल, भारतीय संस्कृति, विविध त्योहारों एवं राष्ट्रीय एकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ ईश्वर वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्ले-ग्रुप एवं नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ‘जंगल सफारी’ एवं ‘Move It’ पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

    राजस्थान की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को दर्शाने वाली विभिन्न प्रस्तुतियाँ समारोह का विशेष आकर्षण रहीं। विद्यार्थियों ने ‘गणेश वंदना’, ‘You Can’, ‘हनुमान चालीसा’, ‘Unity in Diversity’ और ‘Dreams’ जैसे गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही कराटे शो तथा राष्ट्रीय प्रतीकों (National Symbols) पर आधारित प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्साह और आकर्षण को और बढ़ा दिया।

    भगवान श्री हनुमान जी की भक्ति, शक्ति, साहस एवं प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाते गीतों ने कार्यक्रम में विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। जैसे-जैसे प्रस्तुतियां आगे बढ़ीं, पूरा सभागार ‘सीताराम, सीताराम’ के पावन जयघोष से गूंज उठा। यह दृश्य श्रद्धा, भक्ति और भारतीय सांस्कृतिक एकता का अद्भुत प्रतीक बन गया।

    विद्यालय के चेयरमैन मदन मोहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं जीवन कौशल पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें।

    विद्यालय के संस्थापक  राजन भारद्वाज ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों में मोबाइल के सीमित एवं संतुलित उपयोग के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने सुझाव दिया कि भोजन के समय तथा परिवार के साथ बातचीत के दौरान “No Mobile Zone” रखा जाए, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच संवाद एवं आपसी जुड़ाव को बढ़ावा मिले।  भारद्वाज ने अभिभावकों को “5-5-5 Rule” के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अभिभावक प्रतिदिन सुबह 5 मिनट, दोपहर 5 मिनट और रात को 5 मिनट बच्चों से अवश्य बातचीत करें तथा इस दौरान उनके मन की बात सुनें।

    विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रागिनी ने विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के डॉ. पवन कुमार चौधरी बने उप-कुलसचिव, जयपुर में ही संभालेंगे दायित्व
    Next Article
    राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment