Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आमजन की अपेक्षाओं और ज़मीनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट होगा तैयार - कुमावत

    3 months ago

    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में बजट संवाद कार्यक्रम आयोजित

    जयपुर/बालोतरा। राज्य सरकार द्वारा बजट 2026-27 की तैयारियों को लेकर जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को बालोतरा पंचायत समिति सभागार में बजट संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ’प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने की।

    इस अवसर पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    बजट संवाद कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, विभिन्न विभागों के कार्मिकों एवं आम नागरिकों से वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए बालोतरा जिले के समग्र विकास को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए। इसमें विशेष रूप से औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, आधारभूत ढांचे के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सिंचाई एवं कानून व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की अपेक्षाओं और ज़मीनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि बजट संवाद जैसे कार्यक्रमों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से संकलित कर उन्हें आगामी बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जिले का संतुलित और सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

    सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल एवं पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत से जिले में पेयजल समस्या के निदान को नर्मदा नदी के पानी को बालोतरा तक विस्तारित करने का पूर जोर समर्थन किया। उन्होने अनुरोध किया कि हमारी इस मांग को राज्य सरकार के समक्ष रखें। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने जिले की स्थानीय समस्याओं और संभावनाओं को रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विभिन्न विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए भविष्य की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान उद्योगों को बढ़ावा देने, बालिका शिक्षा के साथ कौशल विकास, अनार खेती को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल करने, जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज खोलने, सिवाना में ब्लड बैंक की स्थापना, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने जैसे हर क्षेत्र से सुझाव आये।

    अंत में प्रभारी मंत्री ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही विकास को नई दिशा मिलती है और बालोतरा जिले को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रभारी मंत्री ने किया निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article
    Germany Signals EU–India Trade Agreement May Be Finalised by Late January

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment