Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राज्यपाल बागडे ने 'नो योर आर्मी–2026' प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जवानों के जज़्बे को किया सलाम

    3 months ago

    राज्यपाल ने भारतीय सेना की ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना की,

    सैनिक का सम्मान हम सबका सामूहिक दायित्व,

    जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को 78वें सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की सैन्य ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्र के लिए सदैव समर्पित भारतीय सैनिकों का अभिनंदन करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि सैनिक का सम्मान हम सबका दायित्व है। सेना के किसी भी अधिकारी, सैनिक के कार्य को राजकीय कार्यालयों और अन्य सभी स्थानों पर प्राथमिकता दी जाए।

     

    उन्होंने भारतीय सेना की शौर्य और बलिदान की परम्परा से जुड़े ’ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान में नौ ठिकानों को निशाना बनाते हुए चलाए गए भारतीय सेना के अभियान के प्रदर्शन की विशेष रूप से सराहना की। राज्यपाल ने इस दौरान वहीं आयोजित डॉग शॉ भी देखा।

     

    राज्यपाल ने कहा कि ’नो योर आर्मी’ भारतीय सैन्य शक्ति की संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन है। यह नागरिकों को भारतीय सेना की शक्ति, प्रौद्योगिकी और बलिदान को करीब से देखने का अवसर प्रदान करने के साथ ही सैन्य क्षेत्र में हमारी आत्मनिर्भरता से जुड़े स्वदेशी हथियारों को देख देश पर गौरवान्वित होने का अवसर है।

     

    राज्यपाल बागडे ने भारतीय सेना द्वारा आयोजित प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि आम जनता को सेना के हथियार, तकनीक, कार्यप्रणाली और जवानों के शौर्य से रूबरू कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत आम नागरिक हमारी सेना के भविष्य के लिए कारगर रोबोटिक म्युअल, मिसाइल, ड्रोन, डॉग स्क्वाड, और मार्शल आर्ट्स जैसे लाइव प्रदर्शन देख पा रहे हैं।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, कौशल एवं रोजगार के माध्यम से बना रही सशक्त - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    Next Article
    प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने सुनी जनता की राय, समस्या समाधान के लिए दिए निर्देश

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment