Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुलिस से झड़प के बाद 4 सूत्रीय मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से बनी सहमति विश्वविद्यालय में छात्र ने किया विरोध प्रदर्शन

    1 hour ago

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा चार सूत्रीय मांग मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की बैठक का घेराव किया गया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा जबरन लाठी चार्ज की गई। लेकिन विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लगातार 2 घंटे तक अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। प्रदेश मंत्री सुभेद्र सिंह निर्वाण ने संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को चेताया कि यह विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता है ना तो यह पुलिस की लाठी से डरते हैं ना यह आपकी तानाशाही से जहां पर भी छात्रों के साथ अन्याय होता है वह विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पहली पंक्ति में बिना डरे हुए खड़े मिलते हैं। यदि राजस्थान विश्वविद्यालय का प्रशासन हमारी मांगों को नहीं मानता है तो यह विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण कर रहे प्रदर्शन को उग्र प्रदर्शन में भी बदल सकते हैं।आखिरकार विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ा कुलगुरु द्वारा मांग पत्र को लेकर सहमति बनी इसके पश्चात आंदोलन को समाप्त किया गया।

    मांगे -

    1 फीस बढोती को वापस लिया जाए

    2 छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए

    3 पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण सेंट्रल लाइब्रेरी की जो छत गिरी उसमें दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई की जाए

    4 विश्वविद्यालय में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए।

    इस मौके पर अभिषेक मीणा भारत भूषण यादव संजय चेची धर्मेंद्र शर्मा विष्णु मीणा विशाल उज्जैनिया एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पुलिस से झड़प के बाद 4 सूत्रीय मांग को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से बनी सहमति

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment