Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    डीपीसी चयन सूची जारी होने पर सभी को यथास्थान ज्वाइन तथा काउंसलिंग कलैंडर जारी किया जाए

    2 hours ago

    शिक्षा विभाग में 13 अप्रैल को विभिन्न पदों पर हुई डीपीसी की सूचियां जारी हुई है।

        18 अप्रैल को व्याख्याता विभिन्न विषय -11776 व्याख्याता विशेष शिक्षा - 105 पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड प्रथम -19 प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा -18 कोच -7 की तथा 15 अप्रैल को उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा - 9 वरिष्ठ निजी सचिव - 5 की चयन सूचियां जारी कर दी गई है।

     

        5 वरिष्ठ निजी सचिव के चयन आदेश जारी हुए हैं। उन्हें यथा स्थान ही ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए, इनका चयन तिथि से पदोन्नति के वेतनमान में फिक्सेशन होगा तथा ज्वाइन करने की तिथि से नकद लाभ मिलेगा। जबकि इनके पोस्टिंग आदेश बाद में जारी होंगे।

     

         राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है अन्य पदों के चयन आदेश में चयनितों को यथास्थान ज्वाइन करने का निर्देश नहीं दिया गया है। इनका प्रमोशन पद के वेतनमान में फिक्सेशन तो चयन तिथि से होगा, लेकिन इनकी पोस्टिंग होने और ज्वाइन करने पर नकद लाभ मिलना शुरू होगा।

         विभाग में डीपीसी से चयनित 11776 व्याख्याताओं की संख्या कुल रिक्त पद 20293 पदों से कम है।

         यथास्थान ज्वाइन नहीं करने वाले (फ़ार्गो) प्रति नियुक्ति के पदों पर लगे वरिष्ठ अध्यापकों को व्याख्याता पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति, एक से अधिक विषयों में चयनित व्याख्याता एक विषय में ही ज्वाइन करेंगे। 

     

         संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे के अनुसार डीपीसी के बाद काउंसलिंग में भाग लेने वाले व्याख्याताओं की संख्या का सही आंकड़ा यथास्थान ज्वाइन से मिल सकेगा।

     

         राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस सम्बन्ध में शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है डीपीसी के चयन आदेश जारी होने पर सभी को यथास्थान ज्वाइन के निर्देश दिलवाकर काउंसलिंग कलैंडर जारी करवाया जाना चाहिए।

        गौरतलब है कि शिक्षा सेवा नियम 2021 जारी होने के दिन 03-08-2021 से पहले अनेक वरिष्ठ अध्यापकों ने ग्रेजुएशन के अलावा अलग विषय के पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रवेश ले लिया था, उन्हें UG व PG में असमान विषय होने पर भी व्याख्याता पदोन्नति के लिए पात्र मानने के अनेक प्रकरण माननीय न्यायालय में पहुंच रहे हैं। इसलिए यथा स्थान जॉइन तथा काउंसलिंग व पोस्टिंग जल्द करवाना समीचीन रहेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पीएम की जनसभा के लिए प्रभारी मंत्री कुमावत ने पीले चावल देकर दिया न्यौता
    Next Article
    महाराव शेखाजी के बलिदान दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं मातृशक्ति मर्यादा रक्षा शौर्य पथ संचलन का आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment