Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाराव शेखाजी के बलिदान दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं मातृशक्ति मर्यादा रक्षा शौर्य पथ संचलन का आयोजन

    2 hours ago

    जयपुर। महाराव शेखा संस्थान के सचिव सम्पत सिंह धमोरा ने बताया कि शेखावाटी के संस्थापक, इतिहास पुरूष, नारी सम्मान के रक्षार्थ प्राणोत्सर्ग कर स्वर्गारोहण करने वाले, धार्मिक सहिष्णुता के प्रतीक पूज्य महाराव शेखाजी का 538वाँ बलिदान दिवस समारोह अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल, 2026 को श्री भवानी निकेतन पी.जी. महाविद्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं मातृशक्ति मर्यादा रक्षा शौर्य पथ संचलन का आयोजन फतेह निवास झोटवाड़ा से भवानी निकेतन तक किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति द्वारा केसरिया वस्त्र धारण कर हाथों में तलवार लेकर पथ संचलन एवं तलवार बाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में धर्मगुरू पण्डित शिवशंकर शर्मा, इमाम मुफ्ती अब्दुल वासित साहब, मोहम्मदी मस्जिद, फादर विजयपाल ने अपने-अपने धर्म का उपदेश राष्ट्रनिर्माण एवं धार्मिक साम्प्रदायिक सद्भाव के संदर्भ में दिया। पण्डित जी ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे भवन्तु निरामया’ का उपदेश देते हुए समग्र विश्व के सुख एवं मानव मात्र के कल्याण की कामना करते हुए सनातन धर्म की व्याख्या प्रस्तुत की। इमाम मुफ्ती अब्दुल वासित साहब ने कुरान के संदेश के माध्यम से आपसी भाईचारा बनाये रखते शेखाजी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। फादर विजयपाल ने बाईबिल में ईश्वर का सभी से प्रेम एवं भाईचारे का सन्देश दिया। समारोह में भवानी निकेतन से नगेन्द्र सिंह बगड़, अध्यक्ष, महेन्द्रसिंह जैसलाण, उपाध्यक्ष, सुदर्शनसिंह सुरपुरा, सचिव, श्यामसिंह मण्ढ़ा, कोषाध्यक्ष, जालिमसिंह हुडि़ल, संयुक्त सचिव, दिलीपसिंह छापोली, महेन्द्रसिंह बनेठी, प्रताप फाउण्डेशन से महावीरसिंह सरवड़ी, श्री राजपूत सभा से धीरसिंह शेखावत, महामंत्री, लोकेन्द्रसिंह लोटवाड़ा, प्रघुम्नसिंह, राजेन्द्रसिंह जेरठी सहित, संस्था प्रधान, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों आदि शेखावाटी के संस्थापक पूज्य महाराव शेखाजी को श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु उपस्थित हुए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शेखावाटी के भूभाग पर घाटवा के युद्ध में महाराव शेखाजी ने अपने दो सपुतों दुर्गाजी एवं पूरणजी के साथ नारी के सम्मान को कायम रखने के लिए अपने निकटत्तम संबंधियों से युद्ध कर बलिदान दिया तथा शेखाजी विश्व के इतिहास में धार्मिक सहिष्णुता के अनुकरणीय उदाहरण है। जिस वंश परम्परा को शेखावाटी के सपूतों ने न केवल आगे बढ़ाया बल्कि आज भी शेखावाटी को गर्व है कि भारतीय सेना में शेखावाटी के नौजवानों का जो प्रतिनिधित्व है, उसको देश भूला नहीं सकता। युद्ध कौशल के धनी देश और धर्म के लिए मर मिटने वाले भारतीय सेना के सर्वोच्च सम्मान परम वीर चक्र विजेता हवलदार पीरू सिंह शेखावत तथा महावीर चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र और सेना मैडल प्राप्त करने वाले योद्धाओं की बहुत लम्बी सूची शेखावाटी को गौरवान्वित करती है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    डीपीसी चयन सूची जारी होने पर सभी को यथास्थान ज्वाइन तथा काउंसलिंग कलैंडर जारी किया जाए
    Next Article
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment