Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एमजीडी स्कूल में 13वीं नन्हीं छाँव राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित, जयपुर की हीर भाटिया बनीं विजेता

    1 day ago

    महारानी गायत्री देवी (एमजीडी) गर्ल्स स्कूल में 13वीं 'नन्हीं छाँव राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता 2026' का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों से आए 18 प्रतिभागियों ने 'नन्ही सोच, बड़े विचार' थीम पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में एमजीडी स्कूल की हीर भाटिया ने पहला स्थान हासिल कर 30,000 रुपये का नकद पुरस्कार और स्कूल के लिए रोटेटिंग ट्रॉफी जीती। वहीं, द सिंधिया स्कूल (ग्वालियर) के लक्ष्य तुलस्यान 20,000 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ उपविजेता रहे। सभी प्रतिभागियों को स्मार्टवॉच देकर सम्मानित किया गया।

    समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात लेखक व पूर्व राजनयिक पवन के. वर्मा और नन्हीं छाँव फाउंडेशन के चेयरमैन हरपाल सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अर्चना एस. मनकोटिया ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और अभिव्यक्ति के विकास पर बल दिया।

    उल्लेखनीय है कि नन्हीं छाँव फाउंडेशन बालिकाओं के सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव जैसे गंभीर विषयों पर युवा पीढ़ी को अपने विचार साझा करने के लिए निरंतर मंच प्रदान करता रहा है।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'सोशल मीडिया: एक प्रभावशाली ताकत' विषय पर ग्रुप डिस्कशन शामिल रहा, जिसका संचालन हरपाल सिंह ने किया। छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पवन के. वर्मा ने छात्रों को ज्ञान के प्रति जिज्ञासु बनने और आत्मविश्वास से अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सदस्य निर्मला दुर्लभ, कुँवर अजय सिंह, राजकुँवरानी अंबिका सिंह जी, निर्णायक राजीव दुबे, प्रो. प्रजापति त्रिवेदी, प्राचार्या श्रीमती प्रमेंद्र खंगारोत और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस. एस. सांगवान मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन हेड गर्ल अपूर्वा रावत के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    जयपुर स्थापना के 300 वर्ष पूर्ण होने के उत्सव रूप में ध्रुवपद विमर्श एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 'ध्रुवपद धरोहर ' 29 अक्टूबर को
    Next Article
    संगठन बोला 1 वोट से हार गए CP जोशी पंचायत चुनाव में 1-1 वोट महत्वपूर्ण

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment