Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान विश्वविद्यालय के APTC का शानदार प्रदर्शन: RPSC सहायक आचार्य और लाइब्रेरियन परीक्षा-2023 में चमके विद्यार्थी

    1 day ago

    जयपुर: राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के प्रशासनिक सेवा पूर्व प्रवेश प्रशिक्षण केंद्र (APTC) के विद्यार्थियों ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा) परीक्षा-2023 के घोषित परिणामों में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर संस्थान का मान बढ़ाया है। केंद्र के विद्यार्थियों ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय में 18 और लाइब्रेरियन पद पर 15 अभ्यर्थियों का चयन करवाकर अपनी काबलियत का लोहा मनवाया है।

    शीर्ष 10 में APTC के 6 मेधावी छात्र

    खास बात यह है कि बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय में चयनित अभ्यर्थियों में से 6 विद्यार्थियों ने शीर्ष 10 रैंक (Top 10 Ranks) में अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि केंद्र के विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक तैयारी को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

    चयनित विद्यार्थियों की प्रमुख रैंक और सूची

    • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय: इस विषय में कुल 18 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें प्रमुख रूप से:

    ◦ ममता बिश्नोई (रैंक 2)

    ◦ ज्योति चौधरी (रैंक 4)

    ◦ पूर्णिमा राठी (रैंक 7)

    ◦ नीलम बिश्नोई (रैंक 8)

    ◦ नीतू डांगी (रैंक 9)

    ◦ प्रतिभा कासवान (रैंक 10) शामिल हैं।

    ◦ इसके अलावा पूनम बिश्नोई, वर्षा शर्मा, कविता, मोनिका लछारिया, सुधा कुमारी, टीकम चंद, मुंसिफ अली, इंदिरा उपाध्याय, अनिता भाटी, महिमा, दीक्षा अग्रवाल तथा सोनू जांगिड़ का भी चयन हुआ है।

    • लाइब्रेरियन पद: लाइब्रेरियन पद पर कुल 15 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें विक्रम सिंह शेखावत, अजय चौधरी, रामनिवास गोदारा, पूजा, आनंद कंवर, मिषा दूदी, कविता रानी, विद्या, शिमला रानी, सुमिता राव, शिव शंकर गाडरी, दिनेश, रोहित मीणा, सुशील तथा श्वेता मीणा शामिल हैं।

    मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम का परिणाम

    केंद्र के निदेशकों का मानना है कि APTC द्वारा अभ्यर्थियों को लगातार उपलब्ध कराया जा रहा उच्चस्तरीय मार्गदर्शन और प्रशिक्षण, तथा विद्यार्थियों का निरंतर परिश्रम इस सफलता के पीछे मुख्य वजह है। इस शानदार परिणाम से न सिर्फ राजस्थान विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है, बल्कि अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी इससे बड़ी प्रेरणा मिलेगी।

    केंद्र के निदेशक डॉ. मनोज मीणा एवं उपनिदेशक डॉ. अनूप कुमावत ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अब खुलेगा राजस्थान विश्वविद्यालय में राजस्थानी भाषा का परमानेंट विभाग, छात्र नेता शुभम रेवाड़ के लंबे संघर्ष की हुई जीत
    Next Article
    चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने राजस्थान विश्वविद्यालय के सीडीपीई का किया शैक्षणिक भ्रमण

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment