Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पीएम की जनसभा के लिए प्रभारी मंत्री कुमावत ने पीले चावल देकर दिया न्यौता

    2 hours ago

    -21 अप्रेल को बालोतरा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

    -पचपदरा में तेल रिफायनरी का करेंगे उदघाटन 

    जयपुर/ बालोतरा। पचपदरा में तेल रिफाइनरी के 21 अप्रेल को प्रस्तावित उदघाटन समारोह व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिले में तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में जिला प्रभारी मंत्री व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आमजन के बीच पहुंचकर पारंपरिक रूप से पीले चावल वितरित कर जनसभा में शामिल होने का न्यौता दिया। प्रभारी मंत्री कुमावत ने विभिन्न स्थानों पर लोगों से जनसंपर्क करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह प्रस्तावित दौरा क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि पचपदरा रिफाइनरी परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पंचायत समिति सभागार में बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में विधायक डॉ. अरुण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी, भाजपा के प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हरीशचंद्र जसोल, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम प्रजापत सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उन्हें जनसभा में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा बालोतरा सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इससे न केवल औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी, बल्कि आधारभूत सुविधाओं में भी विस्तार होगा।

    कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। लगातार जनसंपर्क और आमंत्रण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और संगठन के संयुक्त प्रयासों से जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    एलन दिवस पर हुए सेवा कार्य, भजन संध्या के साथ मनाया फागोत्सव

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment