Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    1 hour ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, वाटिका, जयपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकजुटता की भावना के साथ समारोह में सहभागिता की।

    विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल अधिकार प्राप्त करना नहीं, बल्कि स्वतंत्र रूप से सोचने, नवाचार करने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की स्वतंत्रता भी है। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए तथा एकता, संप्रभुता और राष्ट्र की अखंडता का सदैव ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी रूप से सक्षम एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सपना देखने और उसे साकार करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने रास्ते, चिन्हों एवं सार्वजनिक स्थलों के प्रति सम्मान तथा जिम्मेदार नागरिक व्यवहार पर भी जोर दिया।

    प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस हमें अतीत को याद करने के साथ-साथ भविष्य की ओर देखने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने वर्ष 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविक सेंस मतलब नागरिक चेतना के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक ही सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

    कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कमल किशोर जांगिड़, कॉर्डिनेटर डॉ. सीताराम माली एवं कॉर्डिनेटर डॉ. प्रेम कुमार ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार को राष्ट्रहित में कार्य करने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संदेश दिया।

     

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता का सम्मान करते हुए अनुशासन, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला है और विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, कौशल एवं प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए।

     

    समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। प्रियांशु ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य एवं तनीषा मीणा ने भारत दर्शन विषय पर कविता प्रस्तुति दी गई। लकी शर्मा ने अपनी प्रस्तुति से शहीदों को नमन किया जबकि रियान आफरीन ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल किया।

    कार्यक्रम के अंत में डॉ. सीताराम माली ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ए.पी.जे. अब्दुल कलाम राजकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment