Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जयपुर महानगर में 28 स्थानों पर आयोजित हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’ ( लगभग 1500 मातृशक्ति ने किया सहभाग)

    56 minutes ago

    जयपुर महानगर में 28 स्थानों पर आयोजित हुईं ‘जागृत महिला गोष्ठियाँ’

    ( लगभग 1500 मातृशक्ति ने किया सहभाग)

    जयपुर,। समाज में दिन-प्रतिदिन बढ़ती अनैतिकता, अराजकता एवं असुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विशेष रूप से मातृशक्ति के साथ होने वाले दुष्कृत्यों के प्रति सजगता लाने के उद्देश्य से जन-जागरण अभियान के अंतर्गत जयपुर महानगर के लगभग 28 स्थानों पर 16 अगस्त 2026 को ‘जागृत महिला गोष्ठी’ का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों में लगभग 1500 मातृशक्ति ने सहभागिता की।

    गोष्ठियों में महिलाओं एवं नवयुवतियों में आत्मविश्वास, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समझ तथा सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने विचार रखे।

    इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक एवं सतर्क रहने, अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जुड़े रहने तथा सोशल मीडिया का संतुलित एवं सकारात्मक उपयोग करने सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने बदलते सामाजिक परिवेश में महिलाओं की सजगता एवं सामूहिक जागरूकता के महत्व पर भी चर्चा की।

    गोष्ठियों के दौरान सरकार एवं प्रशासन से अपेक्षाओं को लेकर एक ज्ञापन भी पढ़ा गया। उक्त ज्ञापन को महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रेषित किया जाएगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
    Next Article
    राष्ट्रीय मंत्री हर्षित निनोमा के नेतृत्व में विद्यार्थी परिषद ने किया स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा बाइक रैली का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment