Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट-2026 में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

    3 months ago

    राजस्थान सरकार का विजन प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों के अलावा नए पर्यटक स्थलों को भी दिया जाए बढ़ावा, इसी क्रम में कोटा हाड़ौती ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा:- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

    कोटा। उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने एक नव पहल के रूप में कोटा में आयोजित तीन दिवसीय कोटा हाड़ौती ट्रैवल मार्ट के दूसरे दिन शनिवार को कोटा में सिटी हिल आर्ट में ट्रैवल मार्ट में बी2बी प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ  किया। उन्होंने वहां लगी स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देश के 26 राज्यों से आए ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसाय से जुड़े प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार का विजन है कि राज्य की राजधानी के अलावा भी अन्य शहरों में भी ट्रैवल मार्ट तथा अन्य आयोजन किये जाए जिससे कि स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि अभी जयपुर जोधपुर और उदयपुर में ही ज्यादा पर्यटक आगमन होता है जबकि राज्य के अन्य स्थानों पर भी पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। 

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के ऐसे स्थान जहां अभी तक पर्यटन उस स्तर पर विकसित नहीं हुआ है ऐसे अनछुए पर्यटक स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाए।

    दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान आने वाले पर्यटकों के कैलेंडर में कोटा हाडौती भी शामिल हो इस हेतु प्रयास किया जा रहे हैं।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा हड़ौती की वाइल्ड लाइफ, चम्बल रिवर फ्रंट, यहां के किले, महल, मिनिएचर पेंटिंग,लोक एवं क्राफ्ट जैसी पर्यटन के कई शानदार और अद्भुत आकर्षण है। यहां की ऐतिहासिक एवं हेरिटेज स्थलों, धार्मिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के कारण पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।


    दिया कुमारी ने कहा कि कोटा—हाड़ौती ट्रेवल मार्ट 2026 केवल एक व्यापारिक आयोजन नहीं, बल्कि हाड़ौती क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन क्षमता को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। यह आयोजन राजस्थान को पर्यटन के क्षेत्र में और अधिक मजबूत बनाने के साथ—साथ स्थानीय स्तर पर विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोटा में अब एयरपोर्ट भी शुरू होगा, रोड कनेक्टीविटी भी विकसित हुई है। कोटा हाड़ौती ट्रेवल मार्ट के माध्यम से  राजस्थान सरकार ने पहली बार प्रयास किया गया है कि क्षेत्र भी पर्यटन मानचित्र में उभर कर आए। इस आयोजन में बड़ी संख्या में होटेलियर्स और टूर ऑपरेटर्स की सहभागिता तथा स्थानीय लोगों का उत्साह प्रशंसनीय है। यह आयोजन हाड़ौती क्षेत्र को एक उभरते हुए पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोटा हाड़ौती ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

    दिया कुमारी ने होटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान की स्टॉल का अवलोकन किया तथा इस अवसर पर फैडरेशन के अध्यक्ष  हुसैन खान, कोटा संभाग अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, महासचिव रणविजय सिंह सहित फैडरेशन के सभी संभागों के पदाधिकारियों की ओर से उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया गया एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।

    उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर होटल फैडरेशन ऑफ राजस्थान की कोटा संभाग की स्मारिका का विमोचन भी किया।

    उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर प्रदर्शनी एवं बी2बी बैठकों का आयोजन  किया गया जिसमें देश—विदेश से आए टूर ऑपरेटर, ट्रैवल एजेंट होटल एवं ट्रैवल ट्रेड से जुड़े प्रतिनिधि स्थानीय पर्यटन उद्यमियों ने संवाद किया।

    प्रदर्शनी में पर्यटन, होटल, ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े व्यवसायियों के द्वारा विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित की गई।

    पर्यटन आयुक्त रूकमणी रियाड़ ने बताया कि कोटा—हाड़ौती ट्रेवल मार्ट के माध्यम से कोटा, बूंदी,झालावाड़ और बारां जैसे हाड़ौती अंचल के जिलों की पर्यटन संभावनाओं को एक साझा मंच पर प्रस्तुत किया गया है। इससे हाड़ौती क्षेत्र में पर्यटन निवेश नए पर्यटन उत्पादों के विकास तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान टूर ऑपरेटरों को कोटा और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जा रहा है, ताकि वे हाड़ौती को अपने पर्यटन पैकेज में शामिल कर सकें।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सक्सेस का असली मतलब सोसाइटी को वापस देना है: प्रो. अच्युता सामंत ने जेईसीआरसी ग्रेजुएट्स को सिखाया ’आर्ट ऑफ गिविंग'
    Next Article
    शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों पर शिक्षक महासंघ करेगा व्यापक आंदोलन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment