Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    निर्मला ऑडिटोरियम में पुरुलिया छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति, विद्यार्थियों ने सीखी भारतीय लोक संस्कृति की बारीकियाँ

    52 minutes ago

    जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के तत्वावधान में स्पिक मैके (SPIC MACAY) के सहयोग से जयपुर स्थित निर्मला ऑडिटोरियम में पुरुलिया छऊ नृत्य की भव्य एवं आकर्षक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक लोक कलाओं और शास्त्रीय अभिव्यक्तियों से परिचित कराना था।

    कार्यक्रम का शुभारंभ रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और लोक कलाओं की जीवंत परंपरा का अनुभव किया।

    कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध लोकनृत्य शैली पुरुलिया छऊ का शानदार प्रदर्शन किया गया। कलाकारों ने महिषासुर मर्दिनी की कथा को प्रभावशाली नृत्य, पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक मुखौटों और ऊर्जावान शारीरिक मुद्राओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में देवी दुर्गा की शक्ति और महिषासुर पर उनकी विजय को जीवंत रूप में दर्शाया गया। इसके साथ ही बंगाली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

    रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन बी एस रावत ने सभी कलाकारों के अद्भुत प्रदर्शन पर बधाई दी।

    इस आयोजन में रावत पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के मिडिल विंग के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने न केवल भारतीय लोकनृत्य की अनूठी शैली को करीब से देखा, बल्कि कलाकारों से नृत्य के कुछ चरण सीखकर इस अनुभव को और भी यादगार बनाया। इस प्रकार कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक अनुभव भी बना।

    रावत पब्लिक स्कूल एवं स्पिक मैके के बीच भारतीय कला, संगीत और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लंबे समय से जुड़ाव रहा है। इसी क्रम में निर्मला ऑडिटोरियम में समय-समय पर स्पिक मैके के सहयोग से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थियों को देश की पारंपरिक कलाओं से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम में स्पिक मैके की स्वयंसेविका वंदना शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मैत्रेयी शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कलाकारों, स्पिक मैके की टीम तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

    यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा विद्यार्थियों में अपनी परंपराओं के प्रति सम्मान और जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में क्लब गतिविधियों का आयोजन
    Next Article
    The Echoes of Silence' (ख़ामोशी की गूंज) के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment