Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    तख्तगढ़ में डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय

    58 minutes ago

    -पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने किया शिलान्यास

    सुमेरपुर। सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के तख्तगढ़ कस्बे में पशुपालकों को एक बड़ी सौगात मिली। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने तख्तगढ़ में राजकीय बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय के नए भवन निर्माण कार्य का विधि-विधान से शिलान्यास किया। इस आधुनिक चिकित्सालय भवन का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से करवाया जाएगा।

    नया भवन बनने तक पशु चिकित्सालय के अस्थाई कार्यालय को हनुमान गली, गौगरा रोड स्थित सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया गया है, ताकि पशुओं के उपचार की सेवाएं बाधित न हों। इस नए बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय में पशुओं के लिए आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, इनडोर व आउटडोर वार्ड, सोनोग्राफी व एक्स-रे जैसी आधुनिक जांच सुविधाएं और दवाइयों के लिए उचित भंडारण की व्यवस्था उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपाइयों और ग्रामीणों ने मंत्री कुमावत का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

    शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा- हमारी सरकार राजस्थान के ग्रामीण अंचलों की अर्थव्यवस्था की रीढ़, यानी हमारे पशुपालकों और किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राजस्थान देश का दूसरा सबसे बड़ा पशुधन वाला राज्य है, और हमारे ग्रामीण परिवारों की आजीविका सीधे तौर पर गोवंश और अन्य पशुधन से जुड़ी है। तख्तगढ़ में बनने वाला यह डेढ़ करोड़ का बहुउदेशीय पशु चिकित्सालय इस पूरे क्षेत्र के मूक पशुओं के लिए संजीवनी साबित होगा और पशुपालकों को अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

     कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमने सुमेरपुर, बाली और तख्तगढ़ के पशु चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए की विशेष मंजूरी दिलवाई थी, जिसके तहत आज तख्तगढ़ में इस भवन निर्माण का कार्य शुरू हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सालय और उप-केंद्रों की सुदृढ़ व्यवस्था हो, ताकि हर बीमार पशु को समय पर और आधुनिक इलाज मिल सके। इस अवसर पर तख्तगढ नगरपालिका के पूर्व चैयरमैन चंदनमल गांधी, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह बिठिया, एसडीएम कालूराम कुम्हार, नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी मगाराम चौधरी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज नामा, एक्सईएन आरएस नैण, निवर्तमान पार्षद देवाराम चौधरी, सांडेराव मंडल के महामंत्री मुकेश मोदी, पुलिस निरीक्षक शैतान सिंह, पशुपालन विभाग, पाली के संयुक्त निदेशक डॉ. ताराचंद मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व पशुपालक उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    हर चुनौती मेरे लिए मोटिवेशन होती हैः शुभम कुमार
    Next Article
    कृषि महाविद्यालय सुमेरपुर में ‘हरित्मा 2026’ का भव्य आयोजन • कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment