Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजस्थान में स्वस्थ और हरित पर्यावरण के संदेश के साथ आयोजित होगी 'साइक्लोथॉन फॉर ऑल'

    1 hour ago

    जयपुर. राज्य सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीसीबी) के तत्वावधान में, 'इंटरनेशनल सोसायटी फॉर लाइफ साइंसेज' (आईएसएसएस) के सहयोग से आगामी 1 नवंबर 2026 को एक राज्य-स्तरीय साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' (1-7 नवंबर 2026) के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस ' साइक्लोथॉन फॉर ऑल' का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और एक स्वच्छ, हरित व स्वस्थ राजस्थान का संदेश देना है। ये आयोजन रविवार को सुबह 6:15 बजे (फ्लैग-ऑफ ) राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, झालाना डूंगरी, जयपुर से किया जाएगा जिसमें सभी प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क एंट्री रहेगी।

    साइकिल चलाने वालों को फ्री में यह दिए जाएंगे

    आयोजक डॉ. सुनील छिम्पा, डॉ. राम भजन कुमावत और डॉ. रितु जैन ने बताया कि साइक्लोथॉन को अधिक आकर्षक और उत्साहवर्धक बनाने के लिए पंजीकृत साइकिल चलाने वालों को आयोजकों की ओर से कैप, टी-शर्ट, पर्यावरण बैग, सर्टिफिकेट , रिफ्रेशमेंट और पेयजल की व्यवस्था रहेगी. 

    कोई भी ले सकता है भाग 

    इस आयोजन में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के सभी वर्गों के लोग हिस्सा ले सकते हैं। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिभागियों को अपनी साइकिल स्वयं लानी होगी। 

     पंजीकरण की ये रहेगी प्रक्रिया 

    इस साइकिल रैली में भाग लेने के लिए इच्छुक नागरिक पोस्टर पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    इग्नू (IGNOU) दिसंबर 2026 टीईई: ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने के लिए पोर्टल लॉन्च, 20 नवंबर तक है अंतिम तिथि
    Next Article
    बियानी कॉलेज में ‘नव्यायन-2026’ डांडिया नाइट का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment