Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    टाइम्स नाउ एजुकेशन समिट-2026 में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी को प्रतिष्ठित सम्मान

    53 minutes ago

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर ने शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्थागत विकास एवं शैक्षिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए टाइम्स नाउ एजुकेशन समिट-2026 – नेशनल एडिशन में “एक्सीलेंस इन एकेडमिक क्वालिटी, इंस्टीट्यूशनल ग्रोथ एंड एजुकेशनल इनोवेशन” के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त किया।

    यह सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्थागत विकास, नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान को दर्शाता है।

    समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम द्वारा प्रदान किया गया। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की ओर से बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट सदस्य चंद्रकांत दुगर ,रजिस्ट्रार डॉ. अनूप शर्मा, परीक्षा नियंत्रक कमल किशोर ने यह प्रतिष्ठित सम्मान ग्रहण किया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना ने कहा कि यह सम्मान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और संस्थागत विकास को निरंतर बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

    प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्थागत विकास एवं शैक्षिक नवाचार विश्वविद्यालय की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने इस सम्मान को विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी विद्यार्थियों को बदलती शैक्षिक एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास तथा नवाचार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. रश्मि जैन ने इस उपलब्धि को पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह सम्मान विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

    यह सम्मान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर की शैक्षणिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्थागत विकास एवं शैक्षिक नवाचार के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय मंच पर रेखांकित करता है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सामाजिक जागरूकता, राष्ट्र निर्माण की भावना, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदार नागरिकता के भाव को विकसित करना रहा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment