Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    स्व-गणना में भी प्रगणकों की घर-घर‌ जाने लगाई ड्युटी, जिसमें विद्यालय में हुई शिक्षकों की कमी

    48 minutes ago

    जनगणना का कार्य 15 मई से शुरुआत होना था लेकिन अब स्व जनगणना मे भी घर घर जाने की ड्यूटी लगा दी गई है जिससे विद्यालय में शिक्षकों की कमी हो गई है नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरुआत होने के बाद से मई तृतीय सप्ताह में प्रथम परख आयोजित किए जाने हैं ऐसे में बच्चों का सिलेबस कैसे पूरा होगा तथा जुलाई से पूर्व 20 प्रतिशत सिलेबस करने का लक्ष्य रखा गया था वह भी पूरा होता नहीं दिख रहा है। 

     

    शिक्षा निदेशक द्वारा एक स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि विद्यालय से 30% से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाए लेकिन उसकी अनुपालना होती नहीं दिख रही है क्योंकि उपायुक्त/ तहसीलदार ड्यूटी लगाने वाले अधिकारी शिक्षकों पर ड्यूटी लगाकर नोटिस भेज कर सस्पेंड तथा फिर FIR धमकी फोन पर दिला रहे हैं जिससे शिक्षक ड्यूटी ज्वाइन करने को बाध्य हो रहें हैं।

     ऐसे में विद्यालयों में 60 से 80 प्रतिशत स्टाफ जनगणना में लग गया है इससे निदेशक के आदेशों की अनुपालना नहीं हो रही है। 

     

    राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा का कहना है कि

     *विद्यालयों में मई तृतीय सप्ताह में प्रथम परख लिया जाना है ऐसे में जुलाई से पहले 20% पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य* कैसे पूरा होगा, तथा 

    स्व जनगणना का क्या मतलब जब प्रगणक ही इसे करवाएंगे।

     

     संगठन के मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे ने मांग की एक बार पुनः निदेशक महोदय सभी शिक्षा अधिकारियों की वीसी लेकर निर्धारित लक्ष्य 30 प्रतिशत से अधिक शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी की समीक्षा करवायीं जाएं जिससे बच्चों को पढ़ाई पर बाधित नहीं हो।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान संध्या चौपाल में पशुपालन मंत्री ने ग्राम—2026 और किसान—पशुपालक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी
    Next Article
    RU में ABVP का प्रदर्शन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment