Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान संध्या चौपाल में पशुपालन मंत्री ने ग्राम—2026 और किसान—पशुपालक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी

    56 minutes ago

    —आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार- जोराराम कुमावत,

    ग्रामीणों में जोश व उत्साह का माहौल—

    विकास कार्यो के लिए जनता ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

    जयपुर। ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को पाली जिले के सुमेरपुर स्थित भांवरी में संध्या चौपाल में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों की पानी, बिजली, राजस्व आदि समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार द्वारा भेजे ग्राम रथ से योजनाओं की जानकारी लेकर लाभान्वित होने के लिए आग्रह किया।

     

    उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रथ का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी गाँव-गाँव तक पहुँचाना है। ग्रामीणों को विकसित राजस्थान@2047 के लिए अपने सुझाव लिखकर रथ के साथ आई पेटिका में डालने की अपील की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विकास कामों व योजनाओ के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

     

    इस अवसर पर चौपाल में कृषि, पशुपालन सहित अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जैविक खेती करने व सरकार की योजनाओं से आय वृद्धि करने वाले कृषकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि खेत तलाई, तारबंदी,कृषि यंत्र सहित अन्य योजनाओं के सहयोग से हमारी आय में वृद्धि हुई हैं।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवा, किसान, महिला व वृद्ध सभी के लिए कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थी के खातों में जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालक अब अपने पशु बीमार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1962 पर कॉल करें, जिससे इलाज के लिए आपके घर पर ही एंबुलेंस आयेगी।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता “राज्य 2026” का आगाज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment