Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक संदेशों से गूंजा विदाई समारोह

    1 hour ago

    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी. फार्मा. छात्रों को दी भावभीनी विदाई

     

    रीजनल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जयपुर में बी. फार्मा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भावनात्मक माहौल में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कला, कविता, रंगोली, एकल एवं समूह नृत्य जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें उनकी रचनात्मकता और उत्साह की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम स्थल पर आनंद और उत्साह का वातावरण बना रहा।

     

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकुल कोगटा, मैनेजर, इंटास फार्मा तथा अमित विजय, मैनेजर, एस्ट्राजेनेका फार्मा (ऑन्कोलॉजी) रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर में निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।

     

    संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराना एवं वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराना ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का पालन भी जीवन में सफलता दिलाता है।

     

    प्रिंसिपल डॉ. ताराचंद ने विद्यार्थियों से अनुशासित रहकर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की सलाह दी और कहा कि "फार्मेसी केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।" कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

     

    समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन एवं कोर्स से संतुष्टि व्यक्त की और कॉलेज में बिताए गए वर्षों को यादगार बताया। यह विदाई समारोह न केवल एक औपचारिक कार्यक्रम रहा, बल्कि एक भावनात्मक विदाई और प्रेरणा का उत्सव भी बना, जो विद्यार्थियों के जीवन में एक नई शुरुआत का संकेत है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूथ मेंटल हेल्थ फर्स्ट एड पर कार्यशाला
    Next Article
    वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना- ऑनलाइन आवेदन के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment