Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूथ मेंटल हेल्थ फर्स्ट एड पर कार्यशाला

    1 hour ago

    अग्रवाल पीजी महाविद्यालय मेंआज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार एक दिवसीय कार्यशाला एम पावर आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट मुंबई के तत्वाधान में आयोजित की गई। जिसका मुख्य विषय -"यूथ मेंटल हेल्थ फर्स्ट एड "रखा गया। इसके मुख्य स्पीकर मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ अर्पणा जोशी, आदित्य बिरला एजुकेशन ट्रस्ट , जयपुर के रहे जिन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए समझाया कि जिस प्रकार हम शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयत्न करते हैं उसी प्रकार हमें मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए ।इसके लिए उन्होंने BRAVE शब्द को मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझाते हुए जीवन में अपनाने पर जोर दिया। छात्रों को प्रश्न -उत्तर के माध्यम से इसे समझाया और सभी छात्रों ने इस प्रोग्राम में बढ -चढ कर भाग लिया और प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बी एल देवन्दा ने अतिथि का साफा एवं शोल से स्वागत करते हुए कहा कि मेंटल हेल्थ हमारी भावनाओं ,सोच और व्यवहार का वह पहलू है जो हमें जीवन की चुनौतियों से निपटने रिश्ते बनाने और अपनी क्षमता को पहचानने में मदद करता है। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर महाविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूर्णिमा गुप्ता रही। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र विभाग की प्रोफेसर डॉ मिनिता ओझा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर गण उपस्थित रहे और मेंटल हेल्थ की जानकारी का आनंद उठाया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी लॉ कॉलेज की तीन छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल
    Next Article
    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक संदेशों से गूंजा विदाई समारोह

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment