Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    परीक्षा तैयारी और अच्छे अंक विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार होगी

    3 months ago

    जयपुर । पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान की ओर से रविवार (11 जनवरी )को दोपहर 11:30 बजे सुभाष चौक स्थित सेंट माइकल स्कूल के सभागार में परीक्षा तैयारी और अच्छे अंक विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार होगी ।उद्घाटन अध्यक्ष प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा राखी राठौड करेंगी। मुख्य वक्ता विशेषाधिकारी एवं सलाहकार स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षाविद बी.के गुप्ता तथा विशिष्ट वक्ता पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षाविद राजेन्द्र शर्मा हंस होंगे।

          पुरस्कृत शिक्षक फोरम के महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी परीक्षा तैयारी करते समय विशेष तकनीक और टिप्स अपनाने पर 20 से 30 प्रतिशत और अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं। सेमिनार में प्रदेश के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मानित पुरस्कृत शिक्षक भाग लेंगे। इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम द्वारा प्रकाशित( 22 वां संस्करण ) सैकंडरी बोर्ड परीक्षा तैयारी टिप्स पुस्तिका का राज्य स्तर पर निशुल्क वितरण का शुभारंभ किया जाएगा।

           

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् पर प्रकाशित कैलेंडर भेंट किया -पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि‘ भी भेंट की -विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की राज्यपाल से मुलाकात
    Next Article
    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत विराटनगर, बालोतरा व सिवाना के दौरे पर रहेंगे

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment