Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् पर प्रकाशित कैलेंडर भेंट किया -पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि‘ भी भेंट की -विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की राज्यपाल से मुलाकात

    3 months ago

    जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की।

     देवनानी ने राज्यपाल  बागडे को विधानसभा सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रकाशित वर्ष 2026 का विशेष कैलेंडर भेंट किया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने इस दौरान बताया कि इस कैलेंडर में राष्ट्रगीत के इतिहास और रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से जुड़ी जानकारी और चित्र शामिल किए गए हैं।  

     देवनानी ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि‘ भी भेंट की। राज्यपाल ने पुस्तक की बधाई देते हुए वन्दे मातरम् गीत के आलोक में विधानसभा अध्यक्ष की पहल पर प्रकाशित वन्दे मातरम् कैलेंडर और विषय सामग्री की भी सराहना की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्यपाल ने पूर्व मंत्री महेश जोशी के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की
    Next Article
    परीक्षा तैयारी और अच्छे अंक विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार होगी

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment