Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत विराटनगर, बालोतरा व सिवाना के दौरे पर रहेंगे

    3 months ago

    -11 व 12 जनवरी का दो दिवसीय प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम जारी

    जयपुर/विराटनगर/बालोतरा। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग एवं प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत का 11 व 12 जनवरी 2026 को प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम जारी किया गया है। 

    इस दौरान वे जयपुर, विराटनगर, बालोतरा एवं सिवाना विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम अनुसार 11 जनवरी 2026, सोमवार को प्रभारी मंत्री प्रातः 9 बजे जयपुर से विराटनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10.30 बजे वे विराटनगर में प्रजापति जायती सेवा समिति द्वारा आयोजित पारितोषिक वितरण एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे विराटनगर से जयपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2.00 बजे जयपुर पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम जयपुर में रहेगा। 12 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 11 बजे माननीय मंत्री जयपुर से बालोतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5 बजे वे बालोतरा स्थित पंचायत समिति सभागार में जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं एवं लाभार्थियों के साथ बजट पूर्व सुझाव बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात शाम 6.30 बजे बालोतरा से ग्राम देवड़ा (सिवाना) के लिए प्रस्थान कर 7 बजे सिवाना विधानसभा क्षेत्र की देवड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लेंगे। रात्रि 8.00 बजे देवड़ा से सुमेरपुर के लिए प्रस्थान कर 10 बजे सुमेरपुर पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम रहेगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    परीक्षा तैयारी और अच्छे अंक विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार होगी
    Next Article
    प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा देश : मंत्री कुमावत

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment