Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ओजोन दिवस पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के पर्यावरणीय प्रभाव पर वाद-विवाद आयोजित

    43 minutes ago

     

    जयपुर: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज द्वारा ओजोन दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए एक विभागीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता: पर्यावरण के लिए उपयोगी एवं हानिकारक” रखा गया।

    कार्यक्रम में डॉ. रजनी माथुर, डीन, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ओजोन परत के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार तकनीकी उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अपनी दैनिक गतिविधियों में सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    इस अवसर पर डॉ. चारु दुबे, असिस्टेंट प्रोफेसर, भौतिक विज्ञान ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं सुश्री मनीषा यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान ने सतत तकनीकी विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

    वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के पर्यावरण पर पड़ने वाले सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने पर्यावरणीय निगरानी, जलवायु एवं संसाधन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में एआई (AI) की उपयोगिता के साथ-साथ इसके लिए आवश्यक अधिक ऊर्जा खपत, कार्बन फुटप्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों पर भी चर्चा की।

    कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपने विचारों को तार्किक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन को समझने का अवसर प्रदान किया।

    कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को सतत जीवनशैली अपनाने, ओजोन परत के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के संदेश के साथ हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में ‘मानसिक क्रूरता तलाक का आधार है’ विषय पर इंटर-क्लास मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment