Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर हर विद्यार्थी के लिए पर्सनलाइज्ड करियर गाइडेंस

    3 months ago

    विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा देगा ‘माय करियर एडवाइजर‘ ऐप

    सेल्फ रिव्यू एवं रिपोर्ट शेयर करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध

    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर तैयारी करने और सही करियर विकल्प चुनने में मदद के लिए पर्सनलाइज्ड करियर गाइडेंस मिलेगा। इस दिशा में शिक्षा विभाग ने ‘माय करियर एडवाइजर‘ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह नवाचार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के लिए तैयारी के साथ जागरूकता बढ़ाने और बेहतर योजना बनाने में मददगार साबित होगा।

    आधुनिक, एआई आधारित करियर अवेयरनेस एवं गाइडेंस ऐप कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों, अभिभावकों और काउंसलर्स के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस ऐप का विकास शिक्षा मंत्रालय एवं छब्म्त्ज्दृच्ैैब्प्टम् ने किया है, जिसमें विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और कौशल के आधार पर पर्सनलाइज्ड करियर सलाह मिलती है।

    सेल्फ रिव्यू कर बना सकते हैं प्रोफाइल

    ‘माय करियर एडवाइजर‘ ऐप पर विद्यार्थी तीन प्रमुख मूल्यांकनों के माध्यम से अपना सेल्फ-रिव्यू कर सकते हैं। एप्टीट्यूड टेस्ट (20 मिनट), इंटरेस्ट टेस्ट (12 मिनट) व वैल्यूज टेस्ट (14 मिनट) के माध्यम से विद्यार्थियों का परीक्षण किया जाता है। इन परीक्षणों के आधार पर ऐप विद्यार्थियों को एआई आधारित करियर इनसाइट्स और मैच्ड रोल्स सुझाता है।

    बिना डिग्री के जॉब विकल्प उपलब्ध

    इस ऐप में कॉलेज डिग्री के साथ-साथ बिना डिग्री के जॉब ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जिससे हर प्रकार के विद्यार्थी को मार्गदर्शन मिल सके। इस ऐप के जरिए विद्यार्थी अपनी प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं, पसंदीदा करियर विकल्प चुन सकते हैं और अपनी सेल्फ-रिव्यू रिपोर्ट, मैच्ड रोल्स और फेवरिट्स को अभिभावकों, शिक्षकों और सलाहकारों के साथ साझा भी कर सकते हैं, जिससे करियर संबंधी निर्णय और अधिक प्रभावी हो जाता है।

    एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध

    माय करियर एडवाइजर ऐप पर छात्रों को 1500 से अधिक करियर विकल्पों और जॉब रोल्स की जानकारी मिलती है, जिनमें आर्ट एंड डिजाइन, बिजनेस एंड मार्केटिंग, इंजीनियरिंग, हेल्थ, स्पोर्ट्स, मीडिया, साइंस, एजुकेशन, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, एनवायरनमेंट और अन्य कई क्षेत्रों के अवसर शामिल हैं। ऐप में क्रॉस-सेक्टरल रोजगार विकल्प और भविष्य की करियर संभावनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई है। इस ऐप को एंड्रॉयड प्ले स्टोर पर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.wadhwani.career&hl=en_IN व आईओएस ऐप स्टोर पर https://apps.apple.com/in/app/my-career-advisor-by-moe/id6738484430 लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

    राज्य सरकार की दूरदर्शी पहल और माय करियर एडवाइजर ऐप के साथ राज्य के प्रत्येक विद्यार्थी को उनकी क्षमता के अनुरूप न केवल करियर संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा, बल्कि उनके हर सपने को पंख भी लगेंगे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    विकसित भारत बिल्डथॉन: दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न
    Next Article
    राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप शिक्षा में नवाचार

    Related जॉब और कॅरियर Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment