Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विकसित भारत बिल्डथॉन: दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न

    3 months ago

    — राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में मूल्यांकन कार्यक्रम का समापन
    — 100 राज्य स्तरीय एवं हजार जिला स्तरीय विजेताओं का होगा चयन

    जयपुर। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं नीति आयोग (अटल नवाचार मिशन) द्वारा आयोजित विकसित भारत बिल्डथॉन—2025 के तहत एक राज्य स्तरीय मूल्यांकन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्रीमती अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध भारत, स्वदेशी एवं वोकल फॉर लोकल विषयों पर आधारित अपने नवोन्मेषी आइडिया एवं प्रोटोटाइप विकसित कर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किए। राज्य स्तर पर चयनित श्रेष्ठ आइडिया एवं प्रोटोटाइप को अब शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के अंतिम मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा।

    विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के अंतर्गत 10 राष्ट्रीय विजेताओं का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही 100 राज्य स्तरीय और एक हजार जिला स्तरीय विजेता भी चयनित किए जाएंगे। सभी चयनित विजेताओं को मेंटोरिंग एवं संसाधन सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि उनके नवाचारों को व्यावहारिक स्वरूप दिया जा सके।

    इस संबंध में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित एक चयनित टीम द्वारा राजस्थान के विद्यालयों का सर्वेक्षण कर विद्यार्थियों के नवाचारों का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, रचनात्मक सोच और नवाचारों की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आयुक्त श्रीमती जोरवाल ने राज्य में विद्यालय स्तर पर संचालित नवाचारों, उन्नत तकनीक से युक्त अध्ययन पद्धतियों तथा प्रभावी मॉनिटरिंग व्यवस्था की जानकारी भी साझा की। अंत में टीम के सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस मूल्यांकन कार्यक्रम में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती सीमा शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    विकसित भारत बिल्डथॉन—2025 देश के विद्यार्थियों को नवाचार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नए भारत की परिकल्पना को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस राष्ट्रीय स्तरीय पहल का शुभारंभ 23 सितंबर 2025 को किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यालयी विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच तथा समस्या-समाधान क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विजेताओं को मेंटोरिंग एवं आवश्यक संसाधन सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे उनके नवाचारों को आगे विकसित किया जा सके।

    Click here to Read More
    Previous Article
    प्रदेश के शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों पर शिक्षक महासंघ करेगा व्यापक आंदोलन
    Next Article
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर हर विद्यार्थी के लिए पर्सनलाइज्ड करियर गाइडेंस

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment