Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    महाविद्यालय में हुआ विभिन्न क्लब गतिविधियों का संचालन

    34 minutes ago

    जयपुर कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में फोटोग्राफी क्लब द्वारा दिनांक 16 सितम्बर 2026 को “कैप्चर द मोमेंटः एक्सप्लोर, लर्न एण्ड क्रिएट विद डीएसएलआर फोटोग्राफी’’ विषय पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 23 प्रतिभागियों को डीएसएलआर फोटोग्राफी के कार्यप्रणाली को व्यावहारिक रूप से सिखाया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन चित्रकला विभाग की सहायक आचार्य डॉ. प्रीति कौशल द्वारा किया गया जिन्होंने कैमरा सेटिंग्स, कंपोजिशन, लाइटिंग तकनीक और पोस्ट-प्रोसेसिंग, अपर्चर, शटर स्पीड और आईएसओ जैसी तकनीकी जानकारियों को सरलता से समझाते हुए छात्राओं को हैण्डस ऑन प्रैक्टिस भी करवाई। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने डीएसएलआर कैमरा फोटोग्राफी सिखाने के इस अनुभव को बेहद रोचक, ज्ञानवर्धक बताते हुए क्लब की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में क्लब के संयोजिका डॉ. निधि गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान भारतीय मानक ब्यूरो (ठप्ै) शाखा, जयपुर द्वारा कनोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर में गठित मानक क्लब के अंतर्गत मानक क्विज़ का सफल आयोजन किया गया। छात्राओं को विभिन्न स्तरों पर प्रचलित मानकों, प्रोडक्ट लेबलिंग, प्रोडक्ट टेस्टिंग, बारकोड, स्टैंडर्ड मार्क तथा पैकेजिंग मानकों के बारे में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सीमा अग्रवाल ने छात्राओं को जागरूक उपभोक्ता बनने के लिए प्रेरित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में मानक क्लब की 40 सदस्य छात्राओं ने उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम में मानक क्लब की स्टूडेंट मेंटर, गृहविज्ञान विभाग की डॉ. रचना गोस्वामी ने सभी का हार्दिक स्वागत किया, मनोविज्ञान विभाग की सुश्री सोना मिश्रा ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के रचनात्मक लेखन क्लब द्वारा ‘रचनात्मक संवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने रचनात्मक लेखन के गुर सीखे। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने सृजन से सकारात्मक रहने की प्रक्रिया द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित किया। क्लब संयोजक डॉ. शीताभ शर्मा ने सुप्रसिद्ध हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता “पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले” का सस्वर पाठ करते हुए छात्राओं को कविता लेखन के साथ उसकी प्रस्तुति को कैसे प्रभावी बनाया जाये, इस पर प्रकाश डाला तथा अपना स्वरचित गीत भी प्रस्तुत किया। हिन्दी एवं अंग्रेजी विभाग की छात्राओं टीया कुमारी, पायल मीणा, स्नेहा शर्मा, ओमकेशी मीणा और अनुषा सिंह ने मंच पर स्वरचित कविताएँ प्रस्तुत कीं। उनमें और क्या सुधार किया जा सकता है, इसकी बारीकियों को इंगित करते हुए अंग्रेजी लेखन क्लब की संयोजिका डॉ. ऋशिता शर्मा ने अपनी स्वरचित कविता प्रस्तुत की। कविता पाठ करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार प्रदान किये गये। मंच संचालन क्लब सदस्य डॉ. सुमन धनाका तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अर्पणा राठौड़ द्वारा किया। वेलनेस क्लब ने महिलाओं एवं छात्राओं में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पॉलिएंडोक्राइन मेटाबोलिक ओवेरियन सिंड्रोम “पीएमओएस” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. प्रियंका रहरिया (डठठैए क्ळव्), जूनियर स्पेशलिस्ट, स्त्री रोग विभाग, सैटेलाइट हॉस्पिटल जयपुर रहीं। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं, आवश्यक सावधानियों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। स्वस्थ जीवनशैली, समय पर स्वास्थ्य जाँच, निदान एवं उपचार तथा जोखिम कारकों पर चर्चा की गई। उच्च प्रोटीन एवं एंटीऑक्सीडेंट युक्त संतुलित पारंपरिक आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद के महत्व पर जोर दिया गया। तनाव प्रबंधन तथा समग्र स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित जाँच एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए छात्राओं को जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस तरह के जागरुक कार्यक्रम के आवश्यकता बताते हुए कहा कि महिलाओं एवं छात्राओं के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और सजग रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने के बजाय उनके बारे में सही जानकारी प्राप्त कर समय पर उचित चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को छात्राओं के स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने विशेषज्ञ वक्ता से स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रश्न पूछे। डॉ. प्रियंका रहरिवा ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. पालू जोशी, डॉ. स्वाति धनवानी, डॉ. मृणाली कांकर, डॉ. चेतना शर्मा एवं डॉ. रेणु शक्तावत की भूमिका रही। डॉ. स्वाति धनवानी द्वारा मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में क्लब संयोजिका डॉ. पालू जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य वक्ता, प्राचार्य, शिक्षिकाओं एवं सभी प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया इस जागरूकता कार्यक्रम में कुल 30 छात्राओं ने भाग लिया ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्वविद्यालय महारानी कॉलेज में 7-दिवसीय निःशुल्क योग कार्यशाला का शुभारंभ, प्रतिभागियों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
    Next Article
    विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment