Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    मेगा पीटीएम में दिखा उत्साह: नव प्रवेशितों का तिलक, माला और पुस्तकों से स्वागत

    3 weeks ago

    — अभिभावकों-शिक्षकों ने मिलकर तैयार किया बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का रोडमैप

    जयपुर। एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालयों में पहुंचे और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

     

    मेगा पीटीएम केवल परिणाम जानने का माध्यम नहीं रहा, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद का सशक्त मंच बना, जहां बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से योजना तैयार की गई। विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम, सह-शैक्षिक गतिविधियों में प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

     

    कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विद्यालयों में विविध और भावनात्मक दृश्य देखने को मिले। कहीं नव प्रवेशित बच्चों का रोली-कुमकुम से स्वागत किया गया, तो कहीं उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कई स्थानों पर बच्चों को पुस्तकें भेंट कर उनके उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाया गया।

     

    बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षामंत्री -

     

    इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर भी विभिन्न विद्यालयों में पहुंचे। उन्होंने अभिभावकों से संवाद किया और विद्यालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक और विद्यालय नए सत्र के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

     

    अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) राजेश यादव ने भी जयपुर के शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर में पहुंचकर अभिभावकों और विद्यार्थियों से संवाद किया तथा स्कूल में संचालित गतिविधियों का फीडबैक लिया। अधिकारियों की मौजूदगी से बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

    Click here to Read More
    Previous Article
    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 24 दिन में परिणाम जारी कर रचा इतिहास
    Next Article
    10 हज़ार पदों पर भर्ती की घोषणा के विरुद्ध शिक्षा विभाग कर रहा 15444 पदों पर भर्ती- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment