Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 24 दिन में परिणाम जारी कर रचा इतिहास

    3 weeks ago

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 24 दिन में परिणाम जारी कर रचा इतिहास

    — बोर्ड इतिहास में पहली बार मार्च में आया 10वीं का रिजल्ट, 94.23% परिणाम के साथ छात्राओं का दबदबा

    जयपुर। नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने की तैयारी के बीच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने महज 24 दिनों में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर नया इतिहास रच दिया है। बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट मार्च माह में ही घोषित किया गया है।

     

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 24 मार्च को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी किया, जबकि परीक्षाएं 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं। यानी केवल 23–24 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर बोर्ड ने देश में सबसे तेजी से परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ अजमेर बोर्ड ने बिहार बोर्ड के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है, जो अब तक सबसे पहले परिणाम जारी करने के लिए जाना जाता था।

     

    इससे पहले बोर्ड आमतौर पर मई के अंतिम सप्ताह से जून के मध्य तक परिणाम जारी करता था। इतना ही नहीं, यह पहली बार है जब 10वीं का परिणाम 12वीं से पहले घोषित किया गया है। परंपरागत रूप से पहले 12वीं और उसके 15–20 दिन बाद 10वीं का परिणाम जारी होता था, लेकिन इस बार इस क्रम को भी बदल दिया गया है। अब 12वीं के परिणाम भी जल्द घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।

     

    *94.23% रहा कुल परिणाम, छात्राओं ने मारी बाजी -*

     

    इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए राज्यभर में 10.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस बार कुल परिणाम 94.23 प्रतिशत रहा। प्रदर्शन के मामले में छात्राएं एक बार फिर आगे रहीं। छात्राओं का परिणाम 94.20 प्रतिशत जबकि छात्रों का परिणाम 93.63 प्रतिशत दर्ज किया गया।

     

    तेजी, पारदर्शिता और बेहतर परिणाम के साथ इस बार का बोर्ड रिजल्ट शिक्षा व्यवस्था में एक नए मानक के रूप में देखा जा रहा है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    688 लाख रुपए की लागत से एंदला डैम की होगी मरम्मत
    Next Article
    मेगा पीटीएम में दिखा उत्साह: नव प्रवेशितों का तिलक, माला और पुस्तकों से स्वागत

    Related रिजल्ट Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment